Spain Fire News : स्पेन के वैलेंसिया में एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग लापता हैं और उनकी भी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आग गुरुवार की शाम 5.30 बजे के आसपास (स्थानीय समयानुसार) लगी थी। इस दौरान करीब 350 लोग अपने घरों में फंस गए थे। कई लोगों ने आग से बचने के लिए कई मंजिल ऊपर से छलांग तक लगा दी। हालांकि, इसके लिए नीचे मैट बिछाई गई थी।
आग लगने के बाद इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें एक शख्स को कई फ्लोर से नीचे कूदते हुए देखा गया। उसे बचाने के लिए नीचे मैट बिछाई गई थी। वहीं, कई लोगों को उनके फ्लैट की बालकनी से मदद की अपील करते हुए देखा गया। घटना में इमारत पूरी तरह से खंडहर में बदल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके लिए फायरफाइटर्स ने पूरी रात कड़ी मेहनत की। उनका मानना है कि लापता हुए लोगों के जिंदा बचने की संभावना इस समय न के बराबर दिख रही है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
4 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines