Southport Stabbing: यूके के साउथपोर्ट में एक शख्स ने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले एरिया में राह चलते लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम बच्चों समेत 7 लोगों के घायल होने और एक बच्चे की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे हमले में प्रयोग चाकू बरामद हुआ है।
जो सामने आया उसे चाकूओं से गोद डाला
साउथपोर्ट मीडिया के अनुसार स्थानीय समय अनुसार पुलिस को सुबह करीब 11.50 बजे इस चाकूबाजी की सूचना मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि इलाके के Hart Street पर एक शख्स ने सड़क पर स्कूल जाते बच्चों और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही Merseyside थाने से बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के लिए गए बयान
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर अचानक एक व्यक्ति ने जेब से छिपा रखा चाकू निकाला और सड़क पर आते-जाते लोगों पर टूट पड़ा। इस दौरान उसके सामने बच्चा, बड़ा जो आया उसे हमलावर ने चाकूओं से गोद डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में कई लोगों के मरने की खबर है। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस हमलावर से कर रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार हमले के बाद आसपास के लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर इस चाकूबाजी के कारणों का पता लगा रही है।
ये भी पढ़ें: मां ने बेटी को शादी के लिए बेचा, 6 सप्ताह बाद ही दरिंदे ने उतार दिया मौत के घाट; जानें मामला
ये भी पढ़ें: क्या है Sexual Cannibalism? संबंध बनाते समय नर को खा जाती है मादा
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
3 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
4 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
4 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
12 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
15 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
16 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines