हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Plane Crash: दक्षिण कोरिया नौसेना का प्लेन क्रैश, चार लोग थे सवार, वीडियो आए सामने

South Korea Navy Plane Crash: दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान क्रैश हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें चार लोग सवार थे। यह विमान दक्षिणी शहर पोहांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन
फोटो-क्रेडिट वेदर मॉनिटर एक्स हैंडल

South Korea Navy Plane Crash: दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, इसमें चार लोग सवार थे। यह हादसा दक्षिणी शहर पोहांग में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी पुष्टि दक्षिण कोरियाई नौसेना ने की है, जिसमें कहा गया कि यह एक पी-3 प्लेन था, जो गुरुवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, यह हादसा दक्षिण कोरिया के समय के अनुसार, दोपहर 1:50 बजे हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने पहाड़ों से धुआं निकलते देखा।

हादसे के वीडियो आए सामने

इस हादसे की तस्वीरें वेदर मॉनिटर नाम के एक्स हैंडल पर शेयर की गई हैं, जिसमें लिखा गया कि ‘चार लोगों के साथ एक नौसेना गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपातकालीन सेवाएं एक्टिवली दी जा रही हैं। जो फोटो सामने आए हैं, उनमें एक जगह पर धुआं उठता नजर आ रहा है। दमकल की गाड़िया मौके पर आग बुझाती दिख रही हैं।

इसके पहले भी दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में पिछले साल विमान हादसे में करीब 179 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना को दक्षिण कोरिया की सबसे खराब विमान दुर्घटनाओं में से एक कहा गया, जिसमें केवल दो ही लोग जिंदा बचे थे।

ये भी पढ़ें: टैरिफ रुका तो भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पड़ेगा असर? ट्रंप के मंत्री ने कही बड़ी बात

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें