Somalia plane crash landing: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक बड़ी घटना हुई। एडेन एडे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त एक छोटा विमान रनवे पर फिसल गया। इसके बाद प्लेन काफी दूर तक घिसटते हुए बाड़े से टकरा गया। इस हादसे में विमान के विंग्स के कई टुकड़े हो गए। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।
देखिए VIDEO…
पायलट ने नहीं दिया कोई इमरजेंसी मैसेज
सोमाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (SCAA) के अनुसार, हल्ला एयरलाइंस द्वारा संचालित इस विमान में 30 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे पहले पायलट ने किसी इमरजेंसी का संकेत नहीं दिया था न ही कंट्रोल रूम में कोई सूचना दी थी। इसके चलते एक्सपर्ट्स हैरान हैं। वे दुर्घटना के कारणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
सोमाली परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री फरदौसा उस्मान ईगल ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, अधिकारी घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं। Halla एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने जांच में सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है। प्रवक्ता ने कहा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद दुर्घटना के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
2022 में भी हुई थी ऐसी दुर्घटना
जुलाई 2022 में भी इसी एयरपोर्ट पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। तब और अब की दुर्घटना में कई समानता है। एक साल पहले हुए विमान हादसे में सभी 30 यात्री सुरक्षित बचे थे। विमान लैंडिंग के वक्त पलट गया था।
अधिकारियों के अनुसार, मोगादिशू एयरपोर्ट काफी व्यस्ततम है। हर दिन यहां से 150 से अधिक स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय विमान लैंड और टेकऑफ करते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi France Visit: फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
3 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
4 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
22 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines