Somalia Blast: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक के बाद एक हुए धमाकों में करीब 100 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने कहा है कि मौतों का आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है।
सोमालिया के राष्ट्रपति का कहना है कि शनिवार को राजधानी में एक व्यस्त जगह पर दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोग मारे गए और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एक बयान में राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार तड़के पत्रकारों को बताया कि लगभग 300 अन्य लोग घायल हो गए।
अक्टूबर 2017 में इसी जगह हुआ था ब्लास्ट
अक्टूबर 2017 में इसी स्थान पर धमाका हुआ था। उस दौरान यहां खड़े एक ट्रक में विस्फोटक रखा गया था जिससे धमाका हुआ था। इस घठना में 500 से अधिक लोग मारे गए थे। ट्रक बम धमाके के बाद शनिवार को हुए धमाके को दूसरा बड़ा धमाका बताया जा रहा है जिसमें करीब 100 लोगों की मौत और 300 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है।
सोमालिया की सरकार ने अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह को धमाके के लिए दोषी ठहराया है, जो अक्सर राजधानी को निशाना बनाता है। इस साल चुने गए सोमालिया के राष्ट्रपति ने कहा कि देश अल-शबाब के साथ युद्ध में है और हम जीत रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
10 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines