Shooting in Pennsylvania: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक युवक ने अर्पाटमेंट में घुसकर गोलीबारी की, इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। गोलीबारी के बाद भाग रहे बदमाश का पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान उसने पुलिस पर भी फायरिंग की, इसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत हो गई।
पेन्सिलवेनिया स्टेट पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल जाॅर्ज बिवेन्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने 22 साल के हमलावर रिकी शैनन को गोली मारकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद आरोपी ट्रक की मदद से भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर करने के बाद ट्रक की तलाशी ली, जहां एक 19 साल की लड़की की लाश मिली।
ये भी पढ़ेंः यूएस चुनाव में जीत हासिल करने वाली मुस्लिम सांसद कौन? इजराइल के प्रधानमंत्री का क्यों किया था विरोध
ट्रक में कहां से आई लड़की की लाश
पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की का नाम शैनन लैंकेस्टर है। वह काउंटी के माउंट जाॅय में स्थित उस अपार्टमेंट में शख्स के साथ अंदर गई थी, जहां परिवार के 3 लोगों को गोली मारी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह शख्स के अपार्टमेंट से बाहर निकली थी। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच में जुटी है कि ट्रक में शख्स के साथ सवार लड़की को गोली किसने मारी? पुलिस के अनुसार शैनन ने घर में पहुंचते ही गोलीबारी शुरू कर दी। कर्नल जाॅर्ज बिवेन्स ने बताया कि दोनों के बीच किसी तरह का घरेलू मतभेद था। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः रिसर्च लैब से भाग निकले 43 बंदर; पुलिस ने किया अलर्ट जारी
खबर अपडेट हो रही है।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
47 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines