पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अमेरिका में भारत विरोधी राग अलापा है. इतना ही नहीं UN के मंच से शरीफ ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. वहीं पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से जुड़े लोगों ने भाषण के दौरान नारेबाजी भी की है.
ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता को स्वीकार किया जिससे युद्धविराम हुआ. अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो युद्ध होकर रहता. शाहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप को शांति का दूत कहा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है. यह हमारी ओर से किया जा सकने वाला सबसे छोटा सम्मान है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को दावा किया कि इस साल की शुरुआत में भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने 7 भारतीय विमानों को कबाड़ में बदल दिया. बता दें कि पाकिस्तान बार-बार दावा करता रहा है कि उसने भारतीय वायुसेना के पांच विमानों को मार गिराया है, लेकिन भारत ने इन दावों को बार-बार खारिज किया है. इसके जवाबन में पाकिस्तान ने इन दावों को सही साबित करने के लिए कोई सबूत भी नहीं दिया.
भारत देगा जवाब
इसके बाद अब भारत Right to reply के तहत पाकिस्तान को उसके अनर्गल प्रलाप का जवाब देगा. परंपरा के अनुसार UN में भारत के सबसे कनिष्ट अधिकारी पाकिस्तान को आईना दिखाएंगे. भारतीय समय के अनुसार ये भाषण कल सुबह होगा. कल शाम विदेश मंत्री एस जय शंकर संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत का पक्ष रखेंगे.
इजराइल के प्रधानमंत्री का बहिष्कार
वहीं UNGA में जैसे ही इजराइल के प्रधानमंत्री ने बोलना शुरू किया वैसे ही कई देशों के UN प्रतिनिधियों ने बहिष्कार करते हुए जनरल असेंबली का हॉल छोड़ दिया. इजराइल बोलने वाले देशों की सूची में पहले नंबर पर था. इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आया और शाहबाज शरीफ ने अपना पक्ष रखा.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines