Serbia Shootout: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण में एक शहर के पास हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस समय हुई जब हमलावर ने चलती गाड़ी से ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर की उम्र 21 साल के करीब है। बताया जा रहा है कि कार सवार आरोपी के पास ऑटोमेटिक गन थी। बता दें कि सर्बिया में पिछले दो दिनों में ये दूसरी ऐसी घटना है।
तीन मई को राजधानी बेलग्रेड में 7वीं के 14 वर्षीय छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 9 छात्रों की हत्या कर दी थी। वारदात में 9 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कुछ अन्य घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कुछ टीचर्स भी घायल हुए थे। वारदात में एक सिक्योरिटी गार्ड भी मारा गया था।
बता दें कि सर्बिया में गन कल्चर नहीं है, लेकिन इसके बावजूद फायरिंग की घटना ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, 1990 के बाद कुछ लोगों के पास गन के प्राइवेट लाइसेंस है।
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 hr agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
12 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines