Greenland Mysterious Signals: सितंबर 2023 में आर्कटिक महासागर के पास बसे देश ग्रीनलैंड की धरती भूंकप जैसे झटकों और रहस्यमयी डरावनी आवाजों से दहलती गई थी. 9 दिन तक हर 90 सेंकड में झटके लगे और अजीब-सी आवाजें लोग सुनते रहे, मानो भूचाल आएगा और धरती टुकड़ों में बंट जाएगी. सेंसर्स और सीस्मोग्राफ ने झटकों और आवाजों के सिग्नल पकड़े, जिन पर वैज्ञानिकों की इंटरनेशनल टीम और डेनिश नेवी से जुड़े जासूसों ने रिसर्च की. उस रिसर्च की रिपोर्ट साइंस जर्नल में छपी है, जिसमें बताया गया है कि ग्रीनलैंड में वह रहस्यमयी घटना क्यों हुई थी?
वैज्ञानिकों ने सिग्नल और नेवी ने लोकेशन ट्रेस की
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदर (UCL) के डॉ. स्टीफन हिक्स और डेनमार्क ग्रीनलैंड के राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GEUS) के रिसर्चर डॉ. क्रिस्टियन स्वेनेविग भूकंपीय तरंगों और डरावनी आवाजों के सिग्नल ट्रेस किए. उन तरंगों और सिग्नलों के केंद्र का पता लगार डेनिस नेवी की टीम को वहां भेजा तो पता चला कि ग्रीनलैंड में भयानक लैंडस्लाइड हुआ था.
डेनिस नेवी की टीम ने देखा कि ग्रीनलैंड के पास करीब 200 मीटर अंदर खुले समुद्र में पहाड़से एक चट्टान टूटकर समुद्र में गिरी हुई थी, जिसकी वजह से ही 200 मीटर ऊंची समुद्री लहरें उठी थीं. वह लहर ग्रीनलैंड के फिओर्ड में संकरी गहराई वाले समुद्र में फंस गई थी, जो करीब 9 दिन तक आगे-पीछे डोलती रही, जिससें धरती में कंपन हुआ.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में प्रेग्नेंसी और बच्चे का जन्म संभव है क्या? यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा
सैटेलाइट इमेज से पता चला लैंडस्लाइड के बारे में
रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में लैंडस्लाइड हो रहे हैं. बर्फीले ग्लेश्यिर पिघलने से पहाड़ दरक रहे हैं. वैज्ञानिकों ने जब सिग्नल ट्रेस करके पूर्वी ग्रीनलैंड में उस जगह का पता लगाया और उस समय की सैटेलाइट तस्वीरें देखीं तो पता चला कि फियोर्ड में पहाड़ और समुद्र के बीच में धूल का बड़ा गुबार नजर आया.
पहले की और बाद की सैटेलाइट इमेज देखने पर पता चला कि पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया था, जो अपने साथ ग्लेशियर के एक हिस्से को बहा ले गया था. यह पहाड़ी चट्टान 25 मिलियन घन मीटर की था, जो 25 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बराबर थी. इस चट्टान ने ही समुद्र में सुनामी की लहरें पैदा कीं, जिससे निकली डरावनी आवाजों ने लोग डर गए थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
20 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
20 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
22 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines