अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच लागू सीजफायर का श्रेय लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। भारत सरकार द्वारा इस दावे को नकारने के बाद भी वह श्रेय ले रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए सफलतापूर्वक एक ऐतिहासिक संघर्षविराम करवाया।
सऊदी अरब में ट्रंप ने क्या कहा ?
डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फोरम में कहा कि उनकी सबसे बड़ी कोशिश होगी कि वह दुनिया में शांति और एकता लाने वाले शख्स बनें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका बीच में पड़कर युद्ध नहीं रुकवाता तो लाखों लोग मर जाते। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे युद्ध पसंद नहीं है। वैसे हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। कुछ दिन पहले ही मेरी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष विराम करवाया। इसके लिए मैंने व्यापार का सहारा लिया और मैंने कहा, दोस्तों चलो एक समझौता करते हैं। चलो व्यापार करते हैं। ट्रंप ने कहा कि ‘हमने भारत-पाकिस्तान से कहा कि न्यूक्लियर मिसाइल का आदान-प्रदान न करें, व्यापार का आदान-प्रदान करें। अमेरिका की वजह से भारत-पाक के बीच सारा झगड़ा खत्म हो गया। दोनों देशों के पास ताकतवर, मजबूत, अच्छे और समझदार नेता हैं।’ ट्रंप ने भारत-पाक शांति के लिए अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सराहना करते हुए दावा किया कि उनके प्रयासों की वजह से युद्ध टल पाया।
ट्रंप के भाषण पर वहां मौजूद बड़े नेताओं ने बजाईं तालियां
ट्रंप के इस भाषण के बाद वहां मौजूद उच्च स्तरीय नेताओं, अधिकारियों और दर्शकों ने तालियां बजाईं। दर्शकों में अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी मौजूद थे। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भी तालियां बजाईं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति खाड़ी देशों के 4 दिवसीय दौरे के पहले चरण में सऊदी अरब में हैं।
मार्को रुबियो पर गर्व है: ट्रंप
उन्होंने कहा कि उन्हें विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इतनी मेहनत की। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मार्को, खड़े हो जाइए। आपने बहुत बढ़िया काम किया। धन्यवाद। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मार्को, पूरे समूह ने आपके साथ काम किया, लेकिन यह बहुत बढ़िया काम है और मुझे लगता है कि वे (भारत और पाकिस्तान) वास्तव में साथ मिल रहे हैं। शायद हम उन्हें एक साथ खाने पर बुलाएं, मार्को, क्या यह अच्छा नहीं होगा? हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं।’
ट्रंप के दावे को खारिज कर चुका है भारत
बता दें कि ट्रंप के इस दावे को भारत खारिज कर चुका है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के लिए अपील की गई थी, जिसके बाद सीजफायर हुआ। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा मंगलवार को कहा कि कश्मीर के मामले में किसी भी देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके पर बात होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मामले को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से सुलझाना होगा और केवल एक ही बात है जिसे सुलझाए जाने की जरूरत है, वह है पीओके की वापसी।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
10 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
13 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
22 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines