India most wanted terrorist Sajid Mir poisoned in Pakistan jail: भारत के इतिहास में 26/11′ वो तारीख है, जिसे कोई भी भारतीय जीते जी भुला नहीं सकता। मुंबई हमले के निशान, देश की आम जनता को आज भी दुःख पहुंचाते हैं। इसी बीच पाकिस्तान से खबर आई है कि भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी साजिद मीर(Hafiz Saeed) को पाकिस्तान की जेल में जहर दे दिया गया है। आइए हम बताते हैं, साजिद मीर के बारे में विस्तार से…
कौन है मोस्ट वांटेड आतंकी साजिद मीर ?
भारत सरकार के आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, साजिद मीर को साल 2008 के 26/11 मुंबई हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा (LET) के ‘प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में लिस्टिड किया गया है। साजिद मीर को साल 2023 में पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने आतंक के वित्तपोषण के आरोप में दोषी ठहराया था। बता दें कि इस सजा को मोटे तौर पर पाकिस्तान द्वारा खुद को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची से बाहर निकालने के कदम के रूप में देखा गया था। अमेरिका द्वारा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड के रूप में वर्णित साजिद मीर की सजा, मीर के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा की गई सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई है।
चीन ने भारत के खिलाफ किए थे कई प्रयास
बता दें कि चीन सरकार ने अतीत में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूएनएससी में भारत और अन्य देशों द्वारा लाए गए कई प्रस्तावों को रोक दिया था। इसने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के नेता और भारत में कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर यूएनएससी द्वारा प्रतिबंध लगाने के लिए नई दिल्ली की बार-बार की जाने वाली कोशिशों को रोकने के लिए वर्षों तक इसी तरह ‘टेक्निकल स्टॉप’ का इस्तेमाल किया था।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
9 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
9 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
18 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines