Russia Ukraine War: यूक्रेन के स्लोवियांस्क में रूसी मिसाइल हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है। अल जज़ीरा ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में एक आवासीय क्षेत्र में शुक्रवार को एक रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं।
डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पाव्लो किरिलेंको का हवाला देते हुए, अल जज़ीरा ने बताया कि सात रूसी एस-300 मिसाइलों को बखमुत शहर के पश्चिम में स्लोवियांस्क में दागा गया था। Kyrylenko के अनुसार, सभी साइटों पर आठ मौतें हुई हैं। ट्विटर पर यूक्रेन की पुलिस के मुताबिक, मलबे से निकाले जाने के बाद एक युवक की एंबुलेंस में मौत हो गई।
पुतिन के बिल पर हस्ताक्षर के बाद हुआ हमला
हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को एक बिल पर हस्ताक्षर के बाद हुआ। बता दें कि शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक डिजिटल मसौदा प्रणाली बनाने के लिए बिल पर हस्ताक्षर किए, जिससे रूसियों को सेना में शामिल करने में बहुत मदद मिलेगी, जो सेना में नागरिकों को भर्ती करना आसान बना देगा।
पिछले साल, पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैनिकों का समर्थन करने के लिए लामबंदी की घोषणा के बाद, 10 हज़ार पुरुषों ने रूस छोड़ दिया। 24 फरवरी को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध ने कई लोगों की जान ले ली और दोनों देशों के बीच अब भी युद्ध जारी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़े भूमि संघर्ष ने लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है और यूक्रेनी शहरों, कस्बों और गांवों को बर्बाद कर दिया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बाधित कर दिया है।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
2 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
6 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
6 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
13 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoLIVE: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, छत्रसाल स्टेडियम में हैं प्रियंका
14 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
15 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines