Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. रूस ने 25 नवंबर की रात यूक्रेन ज़ापोरिज़्ज़िया पर बड़ा ड्रोन अटैक है. ज़ापोरिज़्ज़िया एक बार फिर विनाशकारी हमलों का गवाह बना है. इस हमले में 12 लोग घायल बताए जा रहे है. इस हमले में कई इमारतों को निशाना बनाया गया है.
हमले में 12 लोग घायल, कई इमारते क्षतिग्रस्त
मंगलवार शाम यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज्जिया पर रूसी सेना द्वारा बड़ा ड्रोन हमला किया गया है. इस ड्रोन हमले में लगभग 12 लोग घायल हो गए. क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने इस हमले को लेकर कहा है कि इस हमले में कई दुकानें और इमारते नष्ट हो गईं. साथ ही अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 12 स्थानों पर बचाव अभियान चल रहा है. राज्य आपातकालीन सेवाओं, राष्ट्रीय पुलिस और चिकित्सा टीमों की अधिकतम संख्या को तैनात कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के करीबी को 27 साल की जेल, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर तय हुआ यह आरोप
क्रीमिया के ऊपर 249 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट
इस बीच, रूसी वायु रक्षा बलों ने विभिन्न क्षेत्रों और कब्जे वाले क्रीमिया के ऊपर 249 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया. ये हमले अमरीका और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच जिनेवा में अमरीका-रूस की मध्यस्थता वाली शांति योजना पर बातचीत के बाद हुए हैं. इससे पहले रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिज़्ज़िया न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाते हुए उसके सुविधा केंद्र पर हमला किया था. इस हमले में भी कई लोगों घायल हो गए थे. यह हमला मुख्य न्यूक्लियर सेंटर से सिर्फ 1200 मीटर की दूरी पर किया गया था.अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी एजेंसी (आईएईए) ने भी जापोरिज्जिया पर रूसी हमले की की पुष्टि की थी.
यह भी पढ़ें- अब चीन-जापान विवाद में ट्रंप की एंट्री? शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अगले बीजिंग जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines