भारत और पाकिस्तान में सीजफायर हो गया है। रूस और यूक्रेन में भी सीजफायर की तैयारी चल रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सीजफायर के लिए प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से करीब 2 घंटे फोन पर बात की, जिसमें सीजफायर की दिशा में दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने कदम बढ़ाए हैं। बातचीत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि समझौते के बाद ही युद्धविराम संभव है। वहीं जेलेंस्की ने कहा कि वे जंग खत्म करने को अलग-अलग देशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने पर विचार कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
पुतिन-जेलेंस्की से 2 घंटे की बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी। इसमें ट्रंप ने बताया कि पुतिन और जेलेंस्की के साथ 2 घंटे अच्छी बातचीत हुई। रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम के लिए, युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे। दोनों पक्षों के बीच शर्तों पर बातचीत होगी। बातचीत करने का लहजा और शांति के प्रयासों के लिए भावना बहुत बढ़िया थी। रूस रक्तपात खत्म होने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बिजनेस करना चाहता है और मैं इससे सहमत भी हूं।
रूस के लिए अमेरिका में नौकरियां और प्रॉपर्टी बनाने का शानदार मौका है। रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता जल्द शुरू होगी। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मरर्ज और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को राष्ट्रपति पुतिन से हुई बातचीत के बारे में बताया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को पुतिन से हुई बातचीत के बारे में बताया गया। वेटिकन सिटी रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करने में दिलचस्पी रखता है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
39 mins agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
3 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
18 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
19 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines