हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Russia-Ukraine War Ceasefire: पुतिन और ट्रंप के बीच 2 घंटे चली बातचीत, क्या होगा युद्धविराम?

Russia-Ukraine War Ceasefire: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप से 2 घंटे फोन पर बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य कारण रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करना है। रूसी राष्ट्रपति ने बोला “हमारी नीति स्पष्ट है हमें शांति की ओर बढ़ना है और उसके लिए प्रभावी तरीकों को निर्धारित करने की आवश्यकता है।”

विज्ञापन

Russia-Ukraine War Ceasefire: यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की। उनकी यह वार्ता 2 घंटों तक चली, जिसमें रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई। ट्रंप दोनों देशों के बीच शांति चाहते हैं और युद्धविराम करवाना चाहते हैं। ट्रंप ने पुतिन से सीधा सवाल किया है कि क्या वह सच में शांति के लिए सीरीयस है या नहीं। हालांकि, ट्रंप से पहले जेडी वेंस ने भी पुतिन से बात कर स्पष्ट कर दिया था कि ट्रंप क्या चाहते हैं।

शांति चाहते हैं ट्र्ंप

व्हाइट हाउस द्वारा बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति से बात की है। व्हाइट हाउस सचिव कैरोलिन लेविट की मानें तो ट्रंप दोनों देशों के बीच संघर्ष से थक चुके हैं और निराश हैं। वह युद्धविराम देखना और शांति चाहते हैं। ट्रंप ने इस बारे में पुतिन से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी।

ये भी पढ़ें- जो बाइडेन से पहले इन 9 पूर्व राष्ट्रपतियों को हुआ था कैंसर, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?

विज्ञापन

2 घंटे हुई बात

राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप के बीच 2 घंटे की लंबी बातचीत हुई है, जिसमें बताया जा रहा है कि पुतिन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि युद्धविराम के लिए संकट के मुल कारणों को खत्म किया जाए, तभी यह मुमकिन है। आगे पुतिन ने यह भी कहा है कि उनकी बात सही दिशा में हो रही है। व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि हम यूक्रेन से युद्ध समाप्ति चाहते हैं, लेकिन ऐसे समझौतों पर भी गौर करने की जरूरत है, जो सभी के पक्ष में हों और स्वीकार हों। शांति कि दिशा में महत्वपूर्ण कदम सही समझौते ही है।

ट्रंप से बातचीत स्पष्ट और सार्थक

रूसी राष्ट्रपति कहते हैं कि ट्रंप से उनकी बातचीत सार्थक, स्पष्ट और सकारात्मक थी। उन्होंने इस बातचीत में शांतिपूर्ण समझौते से युद्ध को समाप्त करने का समर्थन किया है। पुतिन की कॉल से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अगर ट्रंप को लगता है कि पुतिन बातचीत के बारे में गंभीर नहीं हैं, तो ट्रंप युद्ध को समाप्त करने की कोशिश से पीछे हट जाएंगे।

विज्ञापन

क्या सच में शांति चाहते हैं पुतिन?

पुतिन कहते हैं कि रूस की स्थिति स्पष्ट है। हमारे लिए मुख्य बात इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना है। हमें बस शांति की ओर बढ़ने के सबसे प्रभावी तरीकों को निर्धारित करने की आवश्यकता है। जेडी वेंस बताते हैं कि युद्ध रोकना जरूरी इसलिए भी है क्योंकि रूस हो या अन्य देश, सभी के बीच रिश्तों में सुधार ही विकास और प्रगति करेगा। इससे सभी को आर्थिक लाभ होगा। यदि युद्ध चलता रहेगा, तब तक निर्दोष लोगों की मौतों का सिलसिला भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- गोलियां उन्होंने चलाईं, धमाका हमने किया…’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले मेजर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola