हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Russia: पुतिन के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी लापता, अगले साल मार्च में होने हैं राष्ट्रपति चुनाव

क्या एलेक्सी नवलनी की नहीं होगी शोकसभा।
विज्ञापन

Putin’s Opponent Alexei Navalny Missing: रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) छह साल के एक और कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इसी बीच खबर आई है कि आगामी चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को चुनौती देने वाले एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) लापता हो गए हैं।

उन्हें पूर्वी मॉस्को के व्लादिमीर क्षेत्र में आईके-6 पीनल कॉलोनी से हटा दिया गया है। नवलनी के सहयोगियों ने दावा किया है कि रूस के विपक्षी नेता कहां हैं यह किसी को नहीं पता है। नवलनी को अगस्त में 19 साल कैद की अतिरिक्त सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: भूटान में घुसपैठ कर रहा चीन

विज्ञापन

नवलेनी का गायब होना संयोग नहीं: सहयोगी

नवलनी की प्रवक्ता कीरा यारमिश का कहना है कि आईके-6 कॉलोनी के स्टाफ ने हमारे वकील को बताया है कि नवलनी अब इसमें रह रहे कैदियों के बीच नहीं हैं। कीरा ने कहा कि नवलनी अब कहां है इस बारे में कुछ भी बताने से उन्होंने इनकार कर दिया।

नवलनी के सहयोगी लिओनिड वोल्कोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जीरो प्रतिशत संयोग है और 100 प्रतिशत क्रेमलिन का सीधा मैनुअल राजनीतिक नियंत्रण है। पुतिन सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी आवाज न सुनी जा सके।

विज्ञापन

क्रेमलिन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रेमलिन ने नवलनी के लापता होने के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अपने वकीलों के माध्यम से नवलनी कई बार क्रेमलिन पर हमला बोल चुके हैं और यूक्रेन में युद्ध को लेकर पुतिन की निंदा करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीयों के लिए कनाडा में पढ़ाई हुई महंगी

विज्ञापन

अक्टूबर में चरमपंथी गतिविधियों की आशंका पर नवलनी के तीन वकीलों को गिरफ्तार भी किया गया था। बता दें कि नवलनी ने साल 2011 में पुतिन की पार्टी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। इसके बाद उन्हें 15 दिन के लिए जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद से उन्हें कई बार कारावास में डाला जा चुका है।

जीते तो 2030 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे पुतिन

रूस में अगले साल 15 से 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होगा। यह इस देश का आठवां राष्ट्रपति चुनाव होगा। अगर पुतिन यह चुनाव जीत जाते हैं तो वह साल 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। हालांकि, यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर वह फिलहाल पूरी दुनिया की ओर से आलोचना झेल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola