Right To Disconnect: अगर आप ऑफिस में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद भी बॉस की कॉल से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। कई देशों ने कर्मचारियों को यह अधिकार दिया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बॉस के फोन और मैसेज को इग्नोर कर सकें। हालांकि, भारत में अभी कर्मचारियों को यह अधिकार नहीं मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस पर एक कानून बनाने जा रहा है, जो कर्मचारियों को बॉस की कॉल को अनदेखा करने का अधिकार देगा। ऑस्ट्रेलिया से पहले कई देशों ने इस तरह के कानून को लागू किया है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ला रही नया कानून
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सरकार कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक कानून ला रहा है, जिसके अंतर्गत कर्मचारियों को यह अधिकार मिलेगा कि वे काम के घंटों के बाद बॉस के फोन या मैसेज को इग्नोर कर सके। वहीं, कानून में नियमों का उल्लंघन करने वाले बॉस पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है।
इस हफ्ते के अंत में आएगा विधेयक
सत्तारूढ़ केंद्र- वाम लेबर पार्टी के रोजगार मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि कई सीनेटरों ने कानून के लिए अपना समर्थन दिया है। इस विधेयक के इस हफ्ते के अंत में संसद में पेश किये जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि जिस व्यक्ति को 24 घंटे काम करने के लिए भुगतान नहीं किया जाता, उसे ऑनलाइन या 24 घंटे उपलब्ध न होने के लिए दंडित नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Pakistan election: कभी सेना…तो कभी चुनाव में एक ही पार्टी, ये हैं पाकिस्तानी इतिहास के 5 सबसे गंदे चुनाव
‘यह समय आपका है, आपके बॉस का नहीं’
हालांकि, कुछ नियोक्ता समूहों, राजनेताओं और कारपोरेट नेताओं ने इसकी आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। वहीं, इस कानून का समर्थन करने वाले ग्रीन्स नेता एडम बैंड्ट ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई हर साल औसतन छह सप्ताह बिना वेतन के ओवरटाइम करते हैं। यह पूरी अर्थव्यवस्था में 92 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 60.13 बिलियन डॉलर से अधिक के बराबर है। बैंड्टस ने कर्मचारियों से कहा- यह समय आपका है। आपके बॉस का नहीं।
इन देशों में लागू हो चुका कानून
कर्मचारियों को बॉस के कॉल और मैसेज को इग्नोर करने का अधिकार देने वाले कानून ‘राइट टू डिसकनेक्ट’ फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, पुर्तगाल, आयरलैंड, ग्रीस, इटली, स्लोवाकिया, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ के अन्य देशों में पहले से मौजूद है।
यह भी पढ़ें: ‘पूर्वजों के पापों ने घटाई इंसान की उम्र’, अजीब दावे के बाद निकाला गया रूस का टॉप वैज्ञानिक
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines