Rayyanah Barnawi: सऊदी अरब पहली बार स्पेस में महिला एस्ट्रोनॉट को भेजने जा रहा है। जिस महिला एस्टोनॉट के नाम यह रिकॉर्ड बनने जा रहा है, उनका नाम रायनाह बर्नावी है। उनके साथ तीन और एस्ट्रोनॉट कमांडर प्रेगी व्हिटसन, पायलट जॉन शॉफनर और मिशन स्पेशलिस्ट अली अलकारनी जाएंगे।
मिशन का नाम एएक्स-2 है, जो आठ मई को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से लॉन्च किया जाएगा। चारो एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन पर 20 एक्सपेरिमेंट करेंगे। एएक्स 2 मिशन एएक्स मिशन 1 के 13 महीने बाद हो रहा है। ड्रैगन कैप्सूल को स्पेसएक्स कंपनी के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए नासा केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। ये लोग 10 दिन स्पेस सेंटर पर बिताएंगे।
मिशन एक्सपर्ट के रूप में काम करेंगी बर्नावी
रायनाह बर्नावी एक्सिओम मिशन 2 (एक्स-2) में एक मिशन एक्सपर्ट के रूप में काम करेंगी। सऊदी अरब की तरफ से यह कदम अपनी रूढ़िवादी सोच को खत्म करने और हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के रूप में देखी जा रही है।
बाएं से- मिशन स्पेशलिस्ट अली अलकारनी, कमांडर प्रेगी व्हिटसन, पायलट जॉन शॉफनर।
जानिए कौन हैं रायनाह बर्नावी
रायनाह बर्नावी सऊदी अरब में बतौर महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर स्पेस स्टेशन जाने की तैयारी कर रही हैं। वे एक ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कैंसर के स्टेम सेल के क्षेत्र में 9 साल काम किया है। बर्नावी ने न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय से बायोमेडिकल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया है। सऊदी अरब से ही बायोमेडिकल साइंस में मास्टर्स किया है।
पहले मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री थे सऊदी के युवराज
स्पेस मिशन पर जाने वाले पहले मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री के तौर पर रिकॉर्ड सऊदी अरब के युवराज सुल्तान बिन अब्दुल अजीज के नाम दर्ज है। वे 1985 में स्पेस स्टेशन पर गए थे।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
10 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
14 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines