Quad Leaders Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से 24 मई तक तीन देशों की यात्रा पर हैं। पहले दिन वे जापान के हिरोशिमा पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीयों से मुलाकात की। बच्चों संग सेल्फी ली और लोगों से बात भी की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने देश और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए। पीएम मोदी शनिवार को हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस और जापान के फुमियो किशिदा के साथ तीसरी व्यक्तिगत क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले क्वाड समिट ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने के कारण यह मीटिंग हिरोशिमा में हो रही है।
कैसे बनी हिरोशिमा में क्वाड समिट की स्क्रिप्ट?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा स्थगित होने के बाद क्वाड नेताओं ने सहमति जताई कि वे हिरोशिमा में अपनी बैठक करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन ने सहमति जताने पर प्रधान मंत्री अल्बनीस, साथ ही जापान और भारत के प्रधानमंत्रियों का धन्यवाद जताया। क्वाड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि क्वाड बीजिंग के खिलाफ लोकतांत्रिक शक्तियों का गिरोह नहीं है, बल्कि यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग के बारे में है।
यह भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: सीमा पर शांति पड़ोसी मुल्कों की जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने पाक-चीन को दी बड़ी नसीहत
जी-7 समिट में मिलेंगे पीएम मोदी और बाइडेन
जी-7 समिट के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात होगी। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत और अमेरिका दोनों चीन के बेल्ट रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के विकल्प के रूप में सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के साथ मध्य पूर्व के क्षेत्रीय एकीकरण पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा करेंगे।
शिंजो आबे थे क्वाड के जनक
बता दें कि Quad का पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue है। इसे हिंदी में चतुर्भुज सुरक्षा संवाद कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका इसके सदस्य हैं। पहली बार 2007 में जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री जॉन हावर्ड, भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी के साथ पहली बार आयोजन किया था।
य
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
18 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
58 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines