Qatar Reduced Former Indian Navy Officers Death Sentence : कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को सुनाई गई मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार कतर की अदालत ने फांसी की सजा को कारावास में बदलने का फैसला लिया है। आठों को सुनाई गई मौत की सजा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर की अदालत में अपील की थी।
ये पूर्व अधिकारी पिछले साल अगस्त से जेल की सजा काट रहे हैं। इन पूर्व अधिकारियों पर इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप है। कतर की खुफिया एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने आठों को 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया था। अब उनकी सजा को कम किए जाने के फैसले को भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है।
इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आठों लोगों की सजा को कम कर दिया गया है। फिलहाल हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान अदालत में कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी आठों लोगों के परिजनों के साथ मौजूद थे। मंत्रालय ने कहा कि हम शुरुआत से इस मामले में उनके साथ खड़े रहे हैं और उन्हें सभी कांसुलर और कानूनी सहयोग उपलब्ध कराते रहेंगे।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
7 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
14 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
17 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines