Qatar Airways Doha Ireland Flight: दोहा से आयरलैंड जा रही कतर एयरवेज की उड़ान में टर्बुलेंस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट दोहा से डबलिन के लिए ट्रैवल कर रही थी, तब एकदम टर्बुलेंस आ गया। क्रू मेंबर्स के 6 लोग भी घायल बताए गए हैं। इससे पहले ऐसा ही हादसा सिंगापुर जा रही एक प्लाइट में हो चुका है। एक्स पर भी कतर एयरवेज में टर्बुलेंस आने की कई पोस्ट डाली गई हैं। जिसमें बताया गया है कि टर्बुलेंस के कारण 6 क्रू मेंबर्स और 6 यात्री घायल हुए हैं।
एयरलाइन की ओर से भी इस बाबत बयान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि क्यूआर017 दोपहर एक बजे डबलिन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गई है। विमान को इमरजेंसी जैसे हालात में उतारा गया है। टर्बुलेंस के कारण 6 यात्री और 6 स्टाफ सदस्यों को चोटें लगी हैं। विमान को उतारने के लिए अग्निशमन और दूसरे बचाव दलों की मदद ली गई है। तुर्किये के ऊपर से उड़ते समय टर्बुलेंस की समस्या का अनुभव यात्रियों ने किया है।
सिंगापुर एयरलाइन की फ्लाइट में आया था टर्बुलेंस
इससे पहले भी कई बार ट्रैवलिंग के दौरान विमानों में टर्बुलेंस के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले 211 लोगों को ले जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस आ गया था। जिसके कारण विमान की बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इस दौरान ब्रिटेन के 73 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनको इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था।
संबंधित खबरें
इजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
16 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
21 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines