Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव आगे की बातचीत के लिए आधार बन सकता है. उन्होंने कहा कि मॉस्को इस प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि यूक्रेनी सेना उन क्षेत्रों से पीछे नहीं हटती जिन पर रूस दावा करता है, तो रूसी सेना जबरदस्ती नियंत्रण बढ़ाएगी. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में बोलते हुए पुतिन ने पुष्टि की कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह वार्ता के लिए रूस पहुंचेगा. उनके अनुसार, रूस गंभीर और वास्तविक संवाद चाहता है.
US प्लान यूक्रेन में शांति के लिए आधार बन सकता है- पुतिन
पुतिन ने कहा कि US प्लान यूक्रेन में शांति के लिए ‘आधार बन सकता है’, और चेतावनी दी कि अगर कीव पीछे नहीं हटा तो जबरदस्ती जमीन पर कब्ज़ा कर लिया जाएगा. पुतिन ने जोर देकर कहा कि संघर्ष को समाप्त करने की शर्त स्पष्ट है कि यूक्रेन को लुहांस्क, डोनेट्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया के उन इलाकों से पूरी तरह हटना होगा. जिन्हें रूस पहले ही अपना घोषित कर चुका है. वर्तमान में रूस यूक्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य भूमि के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा बनाए हुए है, लेकिन इन चारों क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण अभी भी उसके पास नहीं है. मॉस्को का कहना है कि किसी स्थायी समझौते के लिए इन क्षेत्रों का पूर्ण हस्तांतरण आवश्यक है. यह रूसी रुख यूक्रेन और पश्चिमी देशों के लिए स्वीकार करना बेहद कठिन माना जा रहा है.
मोर्चे पर लड़ाई अभी भी जारी
रूस की सैन्य प्रगति हाल ही में विशेष रूप से पोक्रोव्स्क क्षेत्र के पास तेज हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि मोर्चे पर लड़ाई अभी भी जारी है. हालांकि, अमेरिकी संस्था इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के विश्लेषकों का मानना है कि रूस डोनेट्स्क पर तेजी से कब्जा करने या निर्णायक जीत हासिल करने की स्थिति में नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की हालिया बढ़त सामरिक स्तर पर महत्वपूर्ण हो सकती है, लेकिन यह युद्ध के व्यापक परिणामों को अभी निर्धारित नहीं करती. इस बीच, पुतिन द्वारा रखी गई कठोर शर्तें वार्ता को जटिल बनाती हैं और संघर्ष समाप्त होने की संभावनाओं को अनिश्चित रखती हैं.
यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस पर आतंकी हमले में घायल US नेशनल गार्ड की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा एंड्रयू वोल्फ
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
5 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
8 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
17 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
21 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
22 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines