Punjabi Singer Instagram Post: पंजाबी सिंगर शुभ (शुभनीत सिंह) ने मैप कंट्रोवर्सी के बीच ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में सफाई दी है। शुभ ने लिखा कि पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है। इतिहास के हर मोड़ पर पंजाबियों ने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है, इसलिए मेरा अनुरोध है कि हर पंजाबी को अलगाववादी या फिर राष्ट्र-विरोधी करार न दें।
शुभ ने ये भी लिखा कि भारत में कार्यक्रम के रद्द होने से निराश हूं। उन्होंने भारत को अपना देश और सिख गुरुओं और पूर्वजों की भूमि बताया। लिखा कि पंजाबियों ने भारत की आजादी के लिए जीवन का बलिदान दिया है और उनकी पिछली पोस्ट केवल पंजाब में बिजली और इंटरनेट बंद होने के बारे में थी।
रैपर सिंगर शुभ ने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि अपने संगीत को इंटरनेशनल मंच पर रखना मेरे जीवन का सपना था। लेकिन हाल की घटनाओं ने मेरी कड़ी मेहनत और प्रगति को प्रभावित किया है। मैं अपनी निराशा और दुख व्यक्त करने के लिए कुछ शब्द कहना चाहता था। मैं भारत में अपना दौरा रद्द होने से बेहद निराश हूं।
शुभ ने कहा कि मैं अपने देश में, अपने लोगों के सामने परफॉर्म करने के लिए उत्साहित था। तैयारियां जोरों पर थीं और मैं पिछले दो महीनों से पूरे दिल और आत्मा से अभ्यास कर रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि नियति की कुछ और ही मंजूर था।
भारत मेरे गुरुओं, मेरे पूर्वजों की भूमि
पंजाबी सिंगर ने लिखा कि भारत मेरा भी देश है। मैं यहां पैदा हुआ था। यह मेरे गुरुओं और मेरे पूर्वजों की भूमि है, जिन्होंने इस भूमि की आजादी के लिए, इसकी महिमा के लिए और परिवार के लिए बलिदान देने के लिए पलक भी नहीं झपकाई। पंजाब मेरी आत्मा है, पंजाब मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने की वजह से हूं।
सिंगर ने लिखा कि इंस्टा पोस्ट करने का मेरा इरादा केवल पंजाब के लिए प्रार्थना करना था, क्योंकि पूरे राज्य में बिजली और इंटरनेट बंद होने की खबरें थीं। इसके पीछे कोई और विचार या फिर इरादा नहीं था। निश्चित रूप से मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मेरे ऊपर लगे आरोपों ने मुझ पर गहरा असर डाला है, लेकिन जैसा कि मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि मानस की जात सबै एकै पचनबो (सभी मनुष्य एक ही हैं) और मुझे सिखाया कि डरना नहीं। मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। मैं और मेरी टीम जल्द ही वापस आएंगे, और मजबूत होकर। वाहेगुरु मेहर करे सरबत दा भला ए।
क्या था सिंगर शुभ का इंस्टा पोस्ट जिससे हुआ बवाल?
हाल ही में 26 साल के पंजाबी सिंगर शुभ ने खालिस्तान को समर्थन करने संबंधी एक पोस्ट किया था, जिससे बाद विवाद हुआ है। शुभ ने इंस्टा स्टोरी पर भारत का गलत मैप अपलोड किया था। इस मैप में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्य नहीं नहीं दिख रहे थे।
मैप के साथ शुभ ने लिखा था- ‘प्रे फॉर पंजाब’। इस पोस्ट के बाद बवाल बढ़ गया। पंजाबी गायक-रैपर पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाया गया। विवाद ऐसा बढ़ा कि मुंबई में शुभनीत सिंह का प्रस्तावित कंसर्ट रद्द कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे, लेकिन विवादों के बाद कोहली ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
34 mins agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
57 mins agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
2 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
3 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
14 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
15 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
16 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines