Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। कराची में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। स्ट्रीट लाइटें फोड़ दीं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। रावलपिंडी के मुर्री रोड पर भी प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इस्लामाबाद में आगजनी की गई।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।
सेना के कमांडरों के आवासों की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों ने पेशावर में एक रेडियो स्टेशन की इमारत को आग के हवाले कर दिया। वहीं, मियांवाली एयरबेस पर रखे डमी एयरक्रॉफ्ट को उपद्रवियों ने जला दिया है। प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया है।
प्रदर्शन इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन सहित देश भर के शहरों में हो रहे हैं। पीटीआई समर्थक इमरान खान को रिहा करो और शट डाउन पाकिस्तान के नारे लगा रहे हैं। लाहौर के लोग लिबर्टी से लाहौर कैंट की ओर बढ़ रहे हैं।
लंदन में भी इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन
पाकिस्तान के अलावा प्रदर्शन की खबरें लंदन से भी आ रही हैं। लंदन में पाकिस्तान उच्च आयोग के बाहर इमरान खान के कई समर्थकों ने प्रदर्शन किया है।
यह इमरान के साथ खड़े होने का समय
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के ट्विटर हैंडल से पाकिस्तानियों से बाहर आने और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने का आग्रह किया गया। जिसमें लिखा कि पाकिस्तान, अब आपका समय है। यह अभी नहीं तो कभी भी अवसर नहीं है। लोगों को अब अपने देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। पाकिस्तान के लोगों इमरान खान हमेशा आपके लिए खड़े रहे हैं, अब उनके लिए खड़े होने का समय है।
इमरान खान की गिरफ्तारी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तस्वीर ऐतिहासिक होगी क्योंकि हम इमरान खान को बहुत जल्द जीतते हुए देखेंगे। पाकिस्तान के लोगों को आज अपने देश की रक्षा के लिए बाहर आना चाहिए।
भारत ने एलओसी पर बढ़ाई निगरानी
वहीं, पाकिस्तान में बवाल को देखते हुए भारत में भी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारतीय रक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर रख रहे हैं। रक्षा सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: अगर गिरफ्तारी अवैध तो इमरान खान को फौरन रिहा करना होगा, IHC ने फैसला सुरक्षित रखा
संबंधित खबरें
स्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 mins agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 hr ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
4 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
6 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
8 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
16 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines