हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Global Leader List: PM मोदी की दुनिया में बादशाहत कायम, बाइडेन और सुनक बहुत पीछे छूटे

विज्ञापन
Pm Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi on Top In Global Leader Approval List: जी-20 समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में पहले पायदान पर कायम हैं। अमेरिकी कंसल्टेंसी फर्म ने ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर में पीएम मोदी को टॉप पर रखा है। रेटिंग में शामिल 76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी बतौर ग्लोबल लीडर स्वीकारा है। हालांकि 18 फीसदी लोग इससे असहमत हैं और छह फीसदी ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

पिछली रेटिंग में भी प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर रहे थे। हालांकि इस बार पीएम मोदी की रैंकिंग में 2 फीसदी की गिरावट आई है। जून में जारी रेटिंग के अनुसार वे 78 फीसदी लोगों के पसंदीदा लीडर थे।

दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति

एजेंसी की रेटिंग में दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट हैं। उन्हें 64 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं। तीसरे नंबर 61 फीसदी रेटिंग के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को 40 फीसदी, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 फीसदी, ब्रिटेन के भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक को 27 फीसदी रेटिंग मिली है।

एजेंसी के नतीजे 6 से 12 सितंबर के बीच इकट्ठा किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। यह आंकड़े 14 सितंबर को एजेंसी ने जारी किए हैं। सूची में 22 नेताओं की रेटिंग शामिल है, जिनमें से अधिकांश जी-20 सदस्य हैं।

जी-20 में जुटे 40 से अधिक नेता

भारत की मेजबानी में 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 समिट आयोजित हुआ। जिसमें 40 से अधिक ग्लोबल लीडर्स और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य सभी वैश्विक शक्तियों को एक मंच पर लाना और रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर आम सहमति बनाना था। समापन पर पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को मेजबानी सौंपी। G-20 समिट की थीम वसुधैव कुटुम्बकम: ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ थी।

यह भी पढ़ें: महादेव ऐप के सट्टा किंग ने शादी में बुलाए थे 14 बॉलीवुड स्टार, पेमेंट में लुटा दिए 200 करोड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें