वेनेजुएला के बाद अमेरिका की रडार पर अब क्यूबा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को खुली चेतावनी दी है कि अगर वो वाशिंगटन के साथ डील नहीं करेगा तो उसको खामियाजा उठाना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा कि क्यूबा को वेनेजुएला से अब तेल और पैसे नहीं मिलेंगे. इस बार अमेरिका ने क्यूबा की दुखती रग पर हाथ रखा है. लंबे समय से क्यूबा अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए वेनेजुएला के तेल पर आश्रित है, जिसके बदले में वो सुरक्षा और मेडिकल स्टाफ मुहैया करवाता रहा है. अब ट्रंप के ऐलान के बाद क्यूबा गंभीर एनर्जी संकट से जूझ रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘कहीं देर ना हो जाए…’, वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया, तेल सप्लाई रोकने की भी दी धमकी
अमेरिका ने पहले भी की कोशिश
राष्ट्रपति मार्को रुबियो के लिए क्यूबा की सरकार के गिरने का विचार भी बेहद खास है. फिदेल कास्त्रो की 1959 की क्रांति से तीन साल पहले उनके माता-पिता क्यूबा से चले गए थे. रुबियो के राजनीतिक करियर की शुरुआत फ्लोरिडा में कास्त्रो के विरोधी के तौर पर हुई. रुबियो ने कास्त्रो को खतरनाक तानाशाह बताया था. क्यूबा की सरकार उनके सामने ही गिर गई. वाशिंगटन ने पहले भी क्यूबा को कमजोर करने की कोशिश की है. 2019 में ट्रंप और रुबियो ने वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने का समर्थन किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जानकारी के मुताबिक क्यूबा की खुफिया एजेंसी ने मादुरो को पहले ही इस बारे में चेताया था. सत्ता बचाने के लिए क्यूबा के एजेंट्स ने मादुरो का पूरा साथ दिया था और इमरजेंसी के लिए प्लेन भी तैयार रखा गया था जो उन्हें हवाना ले जा सके.
ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले की तैयारी में ट्रंप? अमेरिकी सेना बना रही प्लान, इजरायल भी हाई अलर्ट पर
कास्त्रो के खिलाफ कई बार साजिश
सोवियत संघ के बिखरने के बाद से क्यूबा लंबे वक्त तक अकेला रहा है. रूस और चीन से क्यूबा को थोड़ा सहारा जरूर मिला है. क्यूबा में पहले भी तख्तापलट की कोशिश हुई. क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को कई बार कोशिश की गई, उनकी हत्या की भी साजिश हुई. 1961 में बे ऑफ पिग्स के बाद राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने सरकार को सत्ता से हटाने के लिए आर्थिक तोड़फोड़, मनोवैज्ञानिक युद्ध और गुप्त मिशन के एक सीक्रेट अभियान को मंजूरी दी. रिकॉर्ड से पता चलता है कि क्यूबा में कास्त्रो को हटाने के लिए सीआईए की कुछ योजनाएं बेहद अटपटी थीं. जिनमें विस्फोटक सिगार, जहरीला मिल्कशेक, जहरीला डाइविंग सूट, विस्फोटक सीप शामिल था. कास्त्रो की हत्या के लिए उनकी एक पुरानी प्रेमिका से उन्हें जहर देने को कहा गया. इनमें से कई योजनाओं को खारिज कर दिया गया.
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
2 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines