American XL Bully Dog Ban In UK: ब्रिटेन में अमरीकी नस्ल के एक्सएल बुली कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए पीएम ऋषि सुनक ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीएम ऋषि सुनक ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है। बता दें कि पिछले दिनों युके में एक्सएल बुली कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आए थे। इसके बाद से लोग इन कुत्तों के रखने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
पीएम ऋषि सुनक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमरीकी एक्सएल बुली कुत्ता हमारें समुदायों के लिए खतरा है मैंने इस को ब्रिटेन में रखने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ताकि हम लोगों को इन कुत्तों के हिंसक हमलों से बचा सकें।
लगातार बढ़ रहे थे हमले
बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन में एक्सएल बुली कुत्ते के हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिछले दिनों बर्मिंघम के बोर्डेस्ले ग्रीन में बुली एक्सएल ने चेन तोड़कर 11 साल की एना पौन नाम की लड़की पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने एना के कंधे और बांहों को बुरी तरह जख्मी किया। इलाज के बाद ऐना ने कहा कि कुत्तें के हमले के बाद वह काफी डर गई थी।
घटना के वक्त वह अपनी बहन के साथ दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में बुली एक्सएल कुत्ता मुझे घूर रहा था। थोड़ी देर बाद उसने अचानक मुझ पर हमला कर दिया। सबसे पहले उसने मेरी बाई बांह को अपना शिकार बनाया इसके बाद जब मैं चिल्लाई तो उसने मेरे कंधे को भी काट लिया। इन कुत्तों के हमले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे थे। स्टैफोर्डशायर पुलिस ने कुत्ताें को खतरनाक तरीके से नियंत्रण से बाहर रखने के संदेह में गुरुवार को एक 30 व्यक्ति को अरेस्ट किया था।
जानें कैसे होते हैं बुली कुत्तें
अमरीकी नस्ल के एक्सएल बुली कुत्ते भारी-भरकम कद काठी के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। इस नस्ल के कुत्तें, आकार, ताकत और आक्रामकता के मामले में अन्य कुत्तों से आगे होते हैं। ब्रिटेन की डाॅग एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर इस नस्ल को मान्यता नहीं दी थी। हालांकि पिछले कई वर्षों में इस कुत्तें की लोकप्रियकता अचानक बढ़ गई थी।
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
16 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
20 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
21 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines