PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं। पेरिस के एयरपोर्ट पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगुआनी की। यहां पीएम मोदी का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पीएम मोदी को फ्रांस के नेशनल डे (बैस्टिल डे) पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय मूल के लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की है।
वहीं, रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने की योजना को मंजूरी दी। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख व वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
प्रवासी भारतीयों से संवाद, फिर डिनर में शामिल होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी गुरुवार को पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम इंडियन एंबेसी और सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से होगा। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऑफिशियल घर एलसी पैलेस में डिनर में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।
भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो रहे हैं। फ्रांस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह लंबे समय से चली आ रही और साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।
इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति में सहयोग करते हैं। पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।
अब तक 5 बार फ्रांस गए पीएम मोदी
पहला दौरा– 2015 में 9 से 12 अप्रैल के बीच।
दूसरा दौरा- एक दिसंबर 2015
तीसरा दौरा- 2 जून 2017
चौथा दौरा- 22 अगस्त 2019
पांचवा दौरा- 4 मई 2022
यह भी पढ़ें: फ्रांसिसी अखबार को पीएम मोदी का इंटरव्यू; भारतीय अर्थव्यवस्था, रूस-यूक्रेन युद्ध, योग से जुड़े सवालों के दिए जवाब
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
30 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
33 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
40 mins agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
14 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
15 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines