हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रंप-मोदी की मुलाकात होने के आसार, इजिप्ट के राष्ट्रपति ने भेजा गाजा शांति शिखर सम्मेलन का निमंत्रण

Gaza Peace Deal Summit: गाजा शांति योजना को फाइनल करने के लिए इजिप्ट में शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे, लेकिन अब सम्मेलन में आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है.

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ मजबूत दोस्ती रखना चाहते हैं.

PM Modi Donald Trump Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात एक बार फिर हो सकती है, क्योंकि इजिप्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को गाजा शांति समझौते के लिए होने वाले शिखर सम्मेलन का निमंत्रण भेजा है. मिस्त्र के राष्ट्रपति फराह अल सिसी ने निमंत्रण भेजा है और शिखर सम्मेलन शर्म-अल-शेख शहर में कल 13 अक्टूबर को होगा, जिसमें दुनियाभर के 20 देश हिस्सा लेंगे और इसमें गाजा शांति समझौते पर ऑफिशियल साइन होने हैं.

‘डरते नहीं हैं, मुंहतोड़ जवाब देंगे’, डोनाल्ड ट्रंप के 100% टैरिफ पर चीन का करारा पलटवार

विदेश राज्य मंत्री के जाने का है प्लान

साथ ही ऑफिशियल घोषणा होनी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन में जाएंगे या नहीं, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पहले से तय किया हुआ है कि भारत की ओर से सम्मेलन में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मिस्र जाएंगे, लेकिन निमंत्रण सीधे प्रधानमंत्री मोदी को भेजा गया है. क्योंकि भारत के इजरायल और फिलीस्तीन दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं, वहीं भारत शांति का समर्थक है, इसलिए सम्मेलन में भारत की मौजूदगी महत्वपूर्ण है.

‘दुनिया का महान राष्ट्रपति बनूं ये सपना है’, डोनाल्ड ट्रंप ने किसे और क्यों कहा ऐसा?

क्या है ट्रंप का गाजा शांति समझौता?

बता दें कि इजरायल और हमास की जंग रुकवाने के लिए, गाजा में शांति स्थापना के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा शांति योजना बनाई है. इसमें युद्धविराम, गाजा की आजादी और पुनर्गठन के लिए 20 प्रस्ताव रखे गए हैं, जिन पर इजरायल और हमास दोनों ने सहमति जता दी है. इजिप्ट में दोनों पक्षों में पहले चरण की शांति वार्ता हो चुकी है और पहले चरण के नियम लागू भी हो चुके हैं, जिसके तहत युद्धविराम हो चुका है. इजरायल ने गाजा से अपनी सेना वापस बुला ली है.

हमास का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, गाजा शांति समझौते को बताया बकवास, कहा- हम नहीं करेंगे साइन

फिलीस्तीनी बंधकों को रिहा कर दिया है, लेकिन अब हमास पीछे हट रहा है, क्योंकि उसे हथियार डालने और गाजा छोड़कर जाने का प्रस्ताव मंजूर नहीं है. बता दें कि शिखर सम्मेलन में इजरायल नहीं होगा, क्योंकि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को समझौता फाइनल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि वे हमास को बिल्कुल खत्म करना चाहते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें