PM Modi Discuss Israel-Hamas war with Iranian president Seyyed Ebrahim Raisi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध पर ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से बात की। इस युद्ध में अब तक लगभग 10,000 लोग मारे गए हैं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में कठिन स्थिति और इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने, मानवीय सहायता जारी रखने और शांति-सुरक्षा की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर चिंता जताई। उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक स्थिति को दोहराया। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति ने स्थिति पर अपना आकलन साझा किया।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में अपने साझा हित को देखते हुए संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह पर फोकस और प्राथमिकता का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए हाल के दिनों में इजरायल, जॉर्डन, मिस्र, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेताओं से बात की है।
बता दें कि इजराइल-हमास संघर्ष 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था। सुबह-सुबह हमास के आतंकवादियों ने गाजा से इजराइल में हमला किया और 1,400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। वहीं लगभग 240 अन्य को बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइल ने हवाई हमलों के साथ इसका जवाब दिया। इसके बाद उसने जमीनी हमला किया गया। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि संघर्ष में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 10,000 से ज्यादा हो गया है। बता दें कि ईरान, इराक और जॉर्डन सहित कई देश युद्ध विराम की अपील कर रहे हैं। इस युद्ध में ईरान हमास का समर्थन कर रहा है।
ये भी पढ़ें: हमास चीफ हानिए से मिले पाकिस्तानी नेता, फिलिस्तीन से कश्मीर की तुलना कर रोया दुखड़ा
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
5 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
9 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
9 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
11 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
18 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines