Pilot stopped plane engine mid-flight in america: अमेरिका में बीते रविवार को हुए सनसनीखेज मामले में अलास्का एयरलाइंस के जोसेफ डेविड इमर्सन नाम के ऑफ-ड्यूटी पायलट को जांच के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि आरोपी जोसेफ डेविड इमर्सन ने बीते रविवार को अलास्का एयरलाइंस के एक प्लेन के इंजन को बीच आसमान में बंद करने की कोशिश की थी। अमेरिकी पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में अलास्का एयरलाइंस की उड़ान को बीच हवा में गिराने की कोशिश करने वाले अनियंत्रित एयरलाइन पायलट ने इस पूरे मामले पर खुलासा किया। इसके साथ ही डेविड इमर्सन ने बताया कि उसने उड़ान से पहले मैजिकल मशरूम खाया था।
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया जा रही थी 80 यात्रियों से भरी फ्लाइट
मिली जानकारी के अनुसार, अलास्का एयरलाइंस में ऑफ ड्यूटी पायलट जोसेफ डेविड इमर्सन कैप्टन और प्रथम अधिकारी के पीछे कॉकपिट में डेक जंप सीट पर बैठा था। रविवार को यह उड़ान एवरेट, वाशिंगटन से कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को जा रही थी, जिसमें कुल 80 यात्री सवार थे। रविवार को जब इमर्सन ने विमान के इंजन को रोकने का प्रयास किया तो विमान को पोर्टलैंड की तरफ मोड़ना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के कैप्टन और प्रथम अधिकारी ने इमर्सन की हरकतों देखते ही उन्हें रोकने की कोशिश की और साथ ही विमान के क्रू मेंबर्स ने मौके पर इस घटना की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। जिसके बाद सहयोगियों की मदद से पोर्टलैंड में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराकर इस घटना को अंजाम देने वाले 44 वर्षीय आरोपी पायलट इमर्सन को पुलिस की ओर से गिरफ्तार लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 40 घंटे तक न सोने और पहली बार साइकेडेलिक मशरूम लेने के बाद उसे “नर्वस ब्रेकडाउन” हो गया था।
फ्लाइट की लैंडिंग कराकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इसके साथ ही पुलिस की गिरफ्त में आए जोसेफ डेविड इमर्सन को मनोमाह काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। इश मामले में अलास्का एयरलाइंस की ओर से घटना के बाद जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि आरोपी इमर्सन की ओर से इंजन को बंद करने की कोशिश करने के बाद फ्लाइट 2059 की तरफ से एक विश्वसनीय सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। इसके साथ ही मामले की जांच करने वाली एफबीआई का इस मामले पर कहना है कि पायलट इमर्सन ने बीते रविवार की शाम तकरीबन 6: 25 मिनट पर विमान को पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया, जिसके बाद इसके बाद विमान में सवार 83 लोगों की जान खतरे में डालने के मामले में इमर्सन को गिरफ्तार किया गया।
अटेंडेंट ने स्पीकर पर यात्रियों को दी ब्रेक डाउन की जानकारी
विमान में बैठे ऑब्रे गैवेलो नाम के एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने अचानक से अपने कैबिन से बाहर आकर स्पीकर पर यह कहा कि वह इमर्सन को मेंटल ब्रेकडाउन हो गया है, जिसके चलते विमान को तुरंत लैंड कराने की जरूरत थी। इस पूरी घटना के बाद इमर्सन के पड़ोसी से जब उसके बर्ताव के बारे में जानने की कोशिश की गई तो सामने आई बात ने हर किसी को चौंका दिया। पड़ोसी करेन यी ने इमर्सन को मिलनसार इंसान बताते हुए एक शानदार पिता बताया। पड़ोसी ने कहा कि इमर्सन हर समय बच्चों के साथ खेलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा एक दिव्यांग बेटा भी है और इमर्सन बेटे को लेकर बहुत अच्छा है। हातांकि, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि वह किसी को चोट पहुंचाने के लिए ऐसा कुछ कर सकता है। आपको बता दें कि इस घटना को लेकर आरोपी इमर्सन के परिजनों की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
पूर्व में इमर्सन पर दर्ज हैं कई मामले
मल्टनोमाह काउंटी शेरिफ कार्यालय से सामने आई जानकारी ने इमर्सन के पड़ोसियों की ओर से सामने आए बयान पर पानी फेर दिया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इमर्सन पर पूर्व में हत्या के प्रयास, लापरवाही से खतरे में डालने से जुड़े 83 मामले, 1 दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines