हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

500% महंगा हुआ ईंधन, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस देश में लगेगी आग

Cuba Fuel Crisis latest Update: क्यूबा देश इन दिनों ईंधन के संकट से जूझ रहा है। इसके चलते देश पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जानिए क्या?

विज्ञापन
क्यूबा देश में ईंधन का संकट इतना गहरा गया है कि लोगों की आधी से ज्यादा सैलरी पेट्रोल-डीजल खरीदने में चली जाएगी।

Cuba Petrol Diesel Price Latest Update: ईंधन महंगा होगा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे महंगाई बढ़ेगी और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। यह होने वाला है एक देश क्यूबा में, जहां आगामी एक फरवरी से ईंधन की कीमतें 500% बढ़ने वाली हैं। इससे क्यूबा के लोगों को मुद्रास्फीति बढ़ने का डर सता रहा है। क्यूबावासी पहले ही ईंधन की कमी और मुद्रास्फीति के बोझ से दबे हैं। अब वे यह सोचकर परेशान है कि ईंधन की कीमतों में 500 प्रतिशत की वृद्धि को वे कैसे संभालेंगे?

क्यूबा में 5 गुना बढ़ जाएंगी ईंधन की कीमतें

रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक में सोवियत गुट के पतन के बाद से क्यूबा में आर्थिक संकट है। इसके बाद कोरोनो महामारी, ऊपर से अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण आर्थिक हालात बिगड़े हुए हैं। इस बीच सरकार ने घोषणा कर दी है कि एक फरवरी 2024 से हवाना, क्यूबा में एक लीटर मानक गैसोलीन की कीमत 25 पेसोस (20 US सेंट) के बजाय 132 पेसोस होगी। एक लीटर प्रीमियम ईंधन की कीमत 30 के बजाय 156 पेसोस होगी।बजट घाटे को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

आधी सैलरी ईंधन खरीदने में चली जाएगी

क्यूबा के अर्थशास्त्री उमर एवरलेनी पेरेज़ कहते हैं कि दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में क्यूबा में ईंधन सस्ता हो सकता है, लेकिन अगर आप इसकी तुलना क्यूबा में मिलने वाले वेतन से करें तो यह बहुत महंगा है। क्यूबा में प्रति व्यक्ति औसत वेतन लगभग $40 प्रति माह के बराबर है। ऐसे में लोगों को अपनी बाइक के लिए 10 लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए अपने मासिक वेतन का आधा हिस्सा या लगभग 21 डॉलर छोड़ना होगा और यह 10 लीटर तेल सिर्फ एक हफ्ता चलेगा। 11 मिलियन लोगों का देश इतनी महंगाई कैसे झेलेगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola