Palestine Envoy Adnan Abu Alhaija Interview News 24: गाजा के अस्पताल पर हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसका आरोप इजरायल पर लगाया जा रहा है, जबकि इजरायल ने इस हमले को नकार दिया है। उसका कहना है कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन का इसके पीछे हाथ है। उसकी मिसाइल मिसफायर हो गई। वहीं इस मामले पर फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अलहैजा ने बड़ा बयान दिया है।
अस्पताल पर अटैक प्लान कर चुका था इजरायल
उन्होंने न्यूज 24 पर श्रीनिवासन जैन के साथ खास बातचीत में कहा- इजरायल गाजा के अस्पताल पर अटैक प्लान कर चुका था। इसके लिए कई बार धमकी दी जा चुकी थी। अलहैजा ने इस हमले को नरसंहार करार दिया। उन्होंने कहा कि मासूम लोगों पर हमले को किसी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने आतंकवादी समूह हमास का नाम लिए बिना इजरायल पर हमले की निंदा की।
भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग
उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत के संपर्क में हूं। मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें। दुनियाभर के शीर्ष नेताओं को इस मामले पर हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- हमने गाजा और फिलिस्तीन की स्थिति पर सामान्य रूप से चर्चा की। हमें उम्मीद है कि भारत गाजा के लोगों पर घेराबंदी को रोकने और हमारे लोगों को मानवीय सहायता के लिए इजरायली सरकार पर दबाव बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
अपने देश को ‘अलग-थलग’ किए जाने और भारत के रुख के बारे में वह क्या महसूस करते हैं? इस सवाल पर राजदूत ने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास है कि फिलिस्तीन के साथ अपने पुराने संबंधों को देखते हुए भारत इसे तटस्थ दृष्टिकोण से देखेगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने इस हमले की फंडिंग की है तो उन्होंने कहा- “हमें इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं, जो इस आरोप का समर्थन करता हो, लेकिन निश्चित रूप से उन्होंने इसके बाद अपना समर्थन बढ़ाया है और यह सभी को पता है।”
हमास के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसलिए एक्टिव है क्योंकि इजरायल ने फिलिस्तीन की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है।उन्होंने उम्मीद जताई कि हमास आगे चलकर शांति की ओर बढ़ेगा।
उन्होंने यरूशलेम पर सदियों पुराने संघर्ष को याद करते हुए शांति प्रक्रिया से गुजरने पर जोर दिया। अपने इंटरव्यू के अंत में उन्होंने इजरायल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा- “इजरायली हमेशा दुश्मनों की तलाश में रहते हैं। वे जिन संकटों से गुजर रहे हैं, उसके लिए खुद जिम्मेदार हैं।”
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines