हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान ने मार गिराए 13 आतंकी, खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा एजेंसियों ने लिया एक्शन

पाकिस्तान ने ये दावा किया है कि उनके सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 13 आतंकियों को मार गिराया. पाकिस्तान ने कहा कि सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर अलग-अलग अभियान चलाए, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

आतंकवादियों के पनागहगार कहे जाने वाले पाकिस्तान ने बड़ा दावा किया है. उसने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अलग-अलग अभियान चलाए. उसने दावा किया कि सेना ने रात के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दो बार हमले किए, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेना के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि ये अभियान 13 और 14 जनवरी की दरमियानी रात को खैबर पख्तूनख्वा में चलाए गए.

ये भी पढ़ें: ’50 साल तक पाकिस्तान की तरफ आंख नहीं उठा पाएगा भारत’, PAK में छिपे आतंकी रऊफ की गीदड़भभकी

पाकिस्तान ने जारी किया बयान

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में फितना अल ख्वारिज से संबंधित 13 आतंकी मारे गए. उन्होंने कहा कि बन्नू जिले में खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की और आठ आतंकवादी मारे गए. कुर्रम जिले में एक दूसरे अभियान में पांच और आतंकवादियों को मार गिराया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारतीय आर्मी चीफ की हुंकार से हड़बड़ाया मुनीर, हाई अलर्ट पर है पाकिस्तानी सेना… आखिर किस बात का डर?

आतंकवादी हमले बढ़े हैं- पाकिस्तान

पाकिस्तान की कार्रवाई बलूचिस्तान के कलात जिले में इसी हफ्ते की शुरुआत में हुए एक और अभियान के बाद की गई है, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे. पाकिस्तान का दावा है कि लगातार सैन्य दबाव के बावजूद, आतंकवादी हिंसा में बढ़ोतरी हुई है. पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज की एक हालिया रिपोर्ट में पाया गया कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 2025 में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि आतंकवादी हमलों में हुई मौतों में पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola