Pakistan Women Related Crime Increase: पाकिस्तान में पिछले चार साल में महिलाओं से घरेलू हिंसा के एक लाख से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा 7,500 से ज़्यादा महिलाओं की हत्या हो चुकी है. महिला क्राइम के जुड़े इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पाकिस्तान में मानवाधिकार और महिलाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्राइम से जुड़े इन आंकड़ों का खुलासा खुद पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री आजम नजीर तरार ने 7 नवंबर को नेशनल असेंबली के सामने किया. उन्होंने कहा कि देश में 2021 से 2024 तक चार वर्षों में 1,553 सम्मान के नाम पर 7,500 से अधिक महिलाओं की हत्या कर दी गई.
17,771 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म
डॉन के अनुसार, नेशनल असेंबली में बीते 7 नवंबर को पाकिस्तान के पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री आजम नजीर तरार ने महिला क्राइम से जुड़े आंकड़ों के बारे में सूचित किया. मंत्री तरार ने यह जवाब जेयूआई-एफ की नईमा किश्वर खान द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित उत्तर में यह आंकड़े पेश किए.
तरार के अनुसार, इन आंकड़ों को नेशनल पुलिस ब्यूरो ने इकट्ठा किया है. इन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार साल में पाकिस्तान में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 17,771 मामले सामने आए. दस्तावेज़ यह भी बताते हैं कि 121 महिलाओं को हिरासत के दौरान यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. 9,799 महिलाओं को उनके पतियों ने घर में टॉर्चर किया.
महिलाओं के साथ हिंसा के कुल 1,73,367 मामले दर्ज
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में पिछले चार साल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुल 1,73,367 विभिन्न मामले दर्ज किए गए. आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं से जुड़े क्राइम में हर साल वृद्धि दिखाई है, क्योंकि 2021 में 30,757 मामले, 2022 में 35,477, 2023 में 46,036 और 2024 में 61,997 मामले दर्ज किए गए. पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने बताया है कि सम्मान-आधारित क्राइम में प्रतिवर्ष लगभग 1,000 महिलाओं की हत्या कर दी जाती है, रिपोर्ट कम होती हैं, वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी. पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का एक महत्वपूर्ण मामला 2016 में इन्फ्लयूंसर कंदील बलोच की हत्या का था, जिनकी उनके भाई ने सामाजिक मानदंडों की अवहेलना करने और एक स्वतंत्र जीवन जीने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
20 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
23 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines