Pakistan Afghanistan Clash: पाकिस्तान ने 2 दिन पहले अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए अफगानिस्तान की सेना ने शनिवार रात पाकिस्तान पर हमला किया था. अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे जाने और बॉर्डर पर 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया था. इस मामले में रविवार को पाकिस्तान ने दावा किया गया कि अफगान तालिबान के साथ शनिवार रात हुई सीमा झड़पों में उसके 23 सैनिक मारे गए हैं. पाक सेना के अनुसार अफगान तालिबान ने बिना उकसावे के हमला किया, जिसमें 29 सैनिक घायल हुए.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान की एयर स्ट्राइक में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, बॉर्डर पर 25 चौकियां भी कब्जाई
पाकिस्तान ने 23 सैनिक मारे जाने की पुष्टी की
शनिवार रात पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच डुरंड लाइन पर कुराम जिले के गावी क्षेत्र में भीषण टकराव हुआ था. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बॉर्डर पर दोनों सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी और झड़प में दोनों सेनाओं को नुकसान हुआ था. अफगान पक्ष ने दावा किया कि 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. रविवार शाम को पाकिस्तान ने कहा कि अफगान तालिबान के साथ शनिवार रात हुई सीमा झड़पों में उसके 23 सैनिक मारे गए हैं. पाक सेना के अनुसार अफगान तालिबान ने बिना उकसावे के हमला किया, जिसमें 29 सैनिक घायल हुए. पाक सेना के अनुसार जवाबी कार्रवाई में 200 से अधिक तालिबान लड़ाके और आतंकी ढेर किए गए. पाकिस्तानी सेना ने यह भी दावा किया कि उसने अस्थायी रूप से 21 दुश्मन ठिकाने कब्जे में लिए हैं. पाकिस्तान ने कहा कि उसने नागरिकों पर हमले नहीं किए और अपनी संप्रभुता की रक्षा की.
पाकिस्तान अपनी जमीन पर ISIS को दे रहा पनाह- जबीहुल्लाह मुजाहिद
सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में अफगानिस्तान से लगती हुई अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया. वहीं तालिबान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो अफगानिस्तान के सशस्त्र बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कड़ी प्रतिक्रिया देंगे. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने काबुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर ISIS को पनाह दे रहा है, लेकिन अफगानिस्तान ऐसा नहीं कर सकता. उसे अपनी हवाई और जमीनी सीमाओं की रक्षा करने का अधिकार है.
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
6 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
14 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
14 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
23 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines