Pakistan Train Hijack Latest Update: 11 मार्च को पाकिस्तान की ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक कर लिया था। 500 यात्रियों से भरी इस ट्रेन को हाईजैक हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है। बलूच विद्रोहियों ने पहले पटरी पर ब्लास्ट किया फिर ट्रेन को पटरी से उतारा और उसमें बैठे सभी यात्रियों को बंधक बना लिया। हालांकि आम लोगों को रिहा किया जा रहा है। पाकिस्तानी की हाईजैक हुई ट्रेन से रिहा हुए बंधक अब अपनी आपबीती सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ब्लास्ट हुए लोग चीख रहे थे
रिहा हुए एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रेन हाईजैक से पहले ब्लास्ट हुए, लोग चीखने लगे। हर तरफ चीख पुकार मच गई और सभी रोने लगे। ब्लास्ट और फायरिंग की आवाज सुन सभी लेट गए। व्यक्ति ने बताया कि मेरे साथ मेरी पत्नी और बच्चे थे। उन्होंने मुझे छोड़ दिया और मेरे परिवार ने मुझसे कहा कि मैं पीछे मुड़कर न देखूं और आगे बढ़ता रहूं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात?
मैं अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए उनकी बात मानी और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बच्चों के बिना कैसे जाएं
हाईजैक ट्रेन से रिहा हुई बंधक महिलाओं ने भी रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि हमें डराया धमकाया जा रहा था। बच्चों के बिना बाहर भेजा जा रहा था।
हम उनके बिना कैसे आ सकते थे। अपनी आपबीती बताते हुए सभी महिलाएं बुरी तरह से रोने लगीं।
बोलने की हालत में नहीं थी महिलाएं
जिन बंधक लोगों को रिहा किया गया, उनकी हालत खराब थी। सभी बुरी तरह से रो रहे थे और उन पलों को याद कर डर से कांप रहे थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कैसे रोती-बिलखती नजर आ रही है।
वो कुछ बोलने की हालत में भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन हाईजैक के पीछे बलूच आर्मी का क्या था मकसद? जानें कितनी मौत, कितने रिहा, कितने बंधक?
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines