हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pakistan Suicide Blast: क्वेटा में पुलिस को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला; विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 28 घायल

विज्ञापन
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत। -सांकेतिक तस्वीर
Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा शहर में पुलिस को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। बुधवार सुबह किए गए आत्मघाती बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 28 लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी अब्दुल हक के मुताबिक, पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 15 पुलिसकर्मियों सहित 30 से अधिक लोग घायल हो गए।। उनमें से एक पुलिसकर्मी, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

और पढ़िए – PAK vs ENG: धमाके से दहला पाकिस्तान, खतरे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज

विज्ञापन

घायलों में पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) गुलाम अज़फ़र महेसर के अनुसार, हमले में कम से कम 24 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें 20 पुलिसकर्मी और चार नागरिक शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, “विस्फोट पुलिस की गाड़ी के पास हुआ। धमाके के प्रभाव से पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जा रहा वाहन पलटकर खाई में गिर गया।” जानकारी के मुताबिक, धमाके में पुलिस की तीन गाड़ियां प्रभावित हुई है। अनुमान है कि विस्फोट में 25 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान) अब्दुल हक उमरानी ने बताया कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और जांच शुरू हो गई है।

इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने एक बयान में हमले की निंदा की और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola