Pakistan Suicide Blast In Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है। धमाके की चपेट में आए पाकिस्तान के 9 सौनिकों की मौत हो गई है, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुए आत्मघाती हमले में सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से द पाकिस्तान टेलीग्राफ ने बताया कि बाइक पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने माली खेल इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक कक्कड़ ने बन्नू डिवीजन घटना पर दुख जताया है।
पाक के कार्यवाहक पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि KPK के बन्नू डिवीजन में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में 9 बहादुर सैनिकों की मौत से दिल टूट गया है। इस तरह के कृत्य पूरी तरह से निंदनीय हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और घायल के साथ है। पाकिस्तान ऐसे आतंक के खिलाफ दृढ़ है।
एक महीने में आत्मघाती हमले की दूसरी घटना
खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय में यह दूसरी ऐसी घटना है। 30 जुलाई को एक राजनीतिक दल की बैठक में एक आत्मघाती हमलावर की ओर से किए गए विस्फोट में कम से कम 54 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। बैठक में 400 से अधिक जेयूआई-एफ सदस्य और समर्थक भाग ले रहे थे।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में आतंकी और आत्मघाती हमलों में वृद्धि हुई है। थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। जुलाई में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वर्ष की पहली छमाही में देश भर में 389 लोगों की जान चली गई।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
4 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
16 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
19 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
19 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines