पाकिस्तान में शनिवार देर शाम तेज भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6.53 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
घरों से बाहर निकले लोग
बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप आया है। तेज झटकों से डरे लोग घरों से बाहर निकल गए। करीब एक घंटे तक लोग सड़कों पर जमे रहे हैं। भूकंप के झटके शहर के कम से कम पांच इलाकों में दर्ज किए गए। कराची में करीब 15 दिने पहले भी कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय में कराची की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली थी।
कराची में सब सुरक्षित
पाकिस्तान के कराची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख आमिर हैदर के मुताबिक, शनिवार शाम शाम करीब 6.53 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से किसी भी तरह की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लोग सुरक्षित हैं। कुछ समय के लिए सड़कों पर अफरातफरी का माहौल रहा था, लेकिन अब सब ठीक है। उन्होंने कहा कि भूकंप जमीन के भीतर 38 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
इस वजह से लग रहे भूकंप के झटके
मौसम वैज्ञानिक आमिर हैदर ने कहा कि कराची में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। 15 दिन पहले भी ये झटके महसूस किए गए थे। आमिर के मुताबिक, इसका एक प्रमुख कारण लांधी इलाके की एक ऐतिहासिक भूकंपीय ‘फॉल्ट लाइन’ से निकलने वाली भूकंपीय ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि यदि यह ऊर्जा एक साथ निकलती है, तो बड़े भूकंप की आशंका होती है, लेकिन शनिवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पर नजर रखी जा रही है।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines