Pakistan Political Unrest: पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान की गिरफ्तार और फिर लाहौर समेत कई जगहों पर बवाल के बाद तेज से घटनाक्रम बदल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इमरान खान को जिन्ना हाउस में तोड़फोड़ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता जिले शाह हत्याकांड में जमानत मिल गई है।
इमरान के वकील ने दायर की थी याचिका
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इमरान खान ने अपने वकील सलमान सफर के माध्यम से लाहौर की एक आतंकबाद-रोधी अदालत (एटीसी) में याचिका दायर की थी। इसमें इमरान की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ निराधार मामले दर्ज किए गए हैं। कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों के बाद इमरान को 2 जून तक के लिए जमानत दे दी है।
ये भी पढ़ेंः इटली में बाढ़ से भारी तबाही, 9 की मौत, हजारों बेघर, फॉर्मूला वन रेस हुई रद्द
कोर्ट में बचाव पक्ष ने दी ये दलील
इमरान खान ने के वकील ने कोर्ट में कहा कि मेरे मुवक्किल के खिलाफ निराधार मामला दर्ज किया गया था। याचिका में कहा गया है कि इमरान खान प्रतिशोध की राजनीति के शिकार हो रहे हैं और राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इमरान को सुरक्षा कारणों से जिले शाह हत्याकांड में अंतरिम जमानत मिलनी चाहिए।
पाक राष्ट्रपति ने इमरान को दी नसीहत
उधर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी गुरुवार को जियो न्यूज पर टीवी इंटरव्यू के दौरान पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि 9 मई की घटना में इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई के कार्यकर्ता शामिल थे, इसलिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर इसकी निंदा करनी चाहिए। हमलावरों ने सैन्य स्थलों में भी तोड़फोड़ की थी।
सेना प्रमुख ने दिए ये संकेत
बता दें कि नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बड़ा बवाल हुआ था। इस बवाल के दौरान उपद्रवियों ने रावलपिंडी में सेना प्रमुख के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद सेना प्रमुख ने कहा था कि ये एक पूर्व नियोजित घटनाक्रम था, जिसकी किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं दी जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines