Pakistan Political Unrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख नेताओं शाह महमूद कुरैशी, जमशेद चीमा और उनकी पत्नी मुसर्रत चीमा को बुधवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। इसके अलावा इमरान की पार्टी को बैन करने पर भी जल्द कोई फैसला पाकिस्तान में लिया जा सकता है।
रावलपिंडी आयुक्त ने जारी किया आदेश
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा या है कि पाकिस्तानी समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने बताया, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेताओं को नजरबंद करने का आदेश रावलपिंडी के आयुक्त की ओर से जारी किए गए थे। उन्हें मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (एमपीओ) की धारा 3 के तहत ये कार्रवाई की है।
पाक के पूर्व विदेशी मंत्री समेत ये लोग हाउस अरेस्ट
आदेश जारी होते ही पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पीटीआई नेता जमशेद चीमा और उनकी पत्नी मुसर्रत जमशेद चीमा को 15 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की ओर से बताया गया है कि इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद फिर से गिरफ्तारी
उनकी रिहाई के तुरंत बाद पार्टी नेता मुसर्रत जमशेद चीमा को भी फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। कुरैशी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले जेल के बाहर कहा कि वह पीटीआई का हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसके बाद पूर्व मंत्री को पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई। जियो न्यूज के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिरीन मजारी की ओर से पीटीआई और राजनीति छोड़ने की घोषणा के घंटों बाद पार्टी में बने रहने के बारे में उनका बयान आया।
9 मई को पाकिस्तान में हुआ था बवाल
बताया गया है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया था, जब उन्होंने एक हलफनामा जमा किया था कि वह आंदोलन और श्रमिकों को उकसाने से दूर रहेंगे। जियो न्यूज के मुताबिक, अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर इस्लामाबाद से गिरफ्तार किए गए शीर्ष पीटीआई नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
50 mins agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
9 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
21 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines