PNF SAIF in Bangladesh Chittagong Port: पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत पीएनएफ सैफ (PNF SAIF) बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा. बांग्लादेश की नौसेना ने चार दिन की सद्भावना यात्रा पर पहुंचे इस युद्धपोत का स्वागत किया. जानकारी के मुताबिक, ये जहाज कैप्टन शुजात अब्बास राजा की अगुवाई में बंदरगाह पहुंचा है. अब पाकिस्तान के इस कदम को बांग्लादेश के जरिए भारत की घेराबंदी करने की साजिश के तौर पर देखा जाने लगा है.
1971 के बाद पहली बार पहुंचा युद्धपोत
पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्ते कुछ खास नहीं रहे हैं. 1971 के बाद से बांग्लादेश में पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज पहली बार दिखा है. इस युद्धपोत के यहां पहुंचने को बांग्लादेश और इस्लामाबाद के बीच बढ़ती करीबी के तौर पर भी देखा जा रहा है. खास बात ये है कि जब ये जहाज ऐसे समय में पहुंचे हैं, जब पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नावीन अशरफ बांग्लादेश में हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के इन 2 अफसरों के आगे ‘फिसड्डी’ है पाकिस्तान का नया ‘फील्ड मार्शल’ मुनीर, जानें किन देशों में पहले से है ये पद
बांग्लादेश के साथ बड़ा रहे नजदीकियां
इसके पहले पाकिस्तान के दूसरे नंबर के टॉप मिलिट्री कमांडर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा भी बांग्लादेश जा चुके हैं. उस समय बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख से उनकी मुलाकात काफी सुर्खियों में रही. फिर से पाकिस्तान की बांग्लादेश के साथ करीबी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि शायद अब पाकिस्तान भारत की घेराबंदी के लिए ये चाल चल रहा है.
ढाका के साथ अच्छे रहे हैं भारत के रिश्ते
बता दें कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन हुआ. इसके बाद शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी. हसीना के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस ने मुख्य सलाहकार के रूप में अंतरिम सरकार का काम संभाला है. वहीं, 1971 में बांग्लादेश की आजादी में भारत की खास भूमिका देखी जाती है. इसके बाद से ही ढाका और नई दिल्ली के अच्छे रिश्ते रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में महिला क्राइम से जुड़े आंकड़े चौंकाने वाले, नेशनल असेंबली में मंत्री ने खुद खोली पोल
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines