Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर कुछ बदले-बदले से दिखे। संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान शाहबाज शरीफ ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ क्षेत्रीय, राजनीतिक और सुरक्षा मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में कश्मीर का कोई जिक्र नहीं था।
संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, संयुक्त उद्यम विकसित करने और मानव संसाधन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की पहल पर चर्चा की। शरीफ ने बाढ़ से निपटने के लिए पाकिस्तान को दी गई मानवीय सहायता के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति अल नाहयान को भी धन्यवाद दिया। हालांकि, पाकिस्तान ने बातचीत के दौरान कश्मीर से जुड़ा कोई भी मुद्दा उठाने से परहेज किया।
और पढ़िए –Pakistan Politics: बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे पाक पीएम शहबाज शरीफ? इमरान खान का चौंकाने वाला दावा
पीएम बनने के बाद शरीफ की तीसरी UAE यात्रा
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने 12-13 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा की। कार्यभार संभालने के बाद शरीफ की यह तीसरी यात्रा थी। बता दें कि हाल ही में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने UNSC में न्यू ओरिएंटेशन फॉर रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरिज्म (NORM) पर बहस के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान कश्मीर के मुद्दे को उठाया था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान का दृढ़ विश्वास है कि सुरक्षा परिषद की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से उसके क्षेत्र सहित प्रमुख सुरक्षा समस्याओं को प्रभावी ढंग से और शांतिपूर्वक हल किया जा सकता है।
भुट्टो के बयान को G20 देशों से नहीं मिला था समर्थन
यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान ने कश्मीर को उठाने के लिए एक बहुपक्षीय मंच संयुक्त राष्ट्र का इस्तेमाल किया। कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में भुट्टो के बयान को G20 देशों से कोई समर्थन नहीं मिला और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसका कड़ा विरोध किया था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines