पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत के कड़े रुख को देखकर पाकिस्तान काफी डरा हुआ है, इसलिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद का विशेष सत्र बुला लिया है, जो आज शाम करीब 5 बजे इस्लामाबाद में बैठेगा। नेशनल असेंबली में पहलगाम आतंकी हमले और भारत के साथ तनाव पर चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और एक विशेष प्रस्ताव पारित करके दुनियाभर के सामने खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर सकता है।
संसद में 38 मुद्दों पर चर्चा संभव
वहीं सेशन से पहले नेशनल असेंबली का एजेंडा सामने आया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उसमें भारत-पाकिस्तान जल विवाद का जिक्र नहीं है। 38 मुद्दों पर संसद सत्र में चर्चा होगी और 38वें नंबर पर पाकिस्तान में बहने वाली झेलम नदी पर बांध बनाने का जिक्र है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस विषय पर अगर विस्तार से चर्चा हुई तो भारत-पाक जल विवाद पर चर्चा होगी। संसद सत्र में भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 घंटे के 10 बड़े अपडेट्स, बंद किए गए रामबन बांध के गेट
रविवार को बुलाई थी सर्वदलीय बैठक
बता दें कि रविवार के पाकिस्तान सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी दलों को पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा प्रबंधों और हमला होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की तैयारियों की जानकारी दी गई। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सर्वदलीय बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने सभी दलों को देश की सुरक्षा के प्रबंधों के बारे में बताया।
लेकिन बैठक के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मीडिया ब्रीफिंग में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि इमरान खान ने शहबाज सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इमरान खान के निमंत्रण ठुकराए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार की ओर से बयान जारी किया गया कि सरकारी ब्रीफिंग है, लेकिन किसी तरह की सहमति बनाना इसका मुद्दा नहीं है। इमरान खान को इस बैठक में शामिल करने का कोई इरादा भी नहीं है। इसलिए जरूरी नहीं है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) बैठक में आए।
यह भी पढ़ें:बेशर्म पाकिस्तान! घटिया हरकतों से बाज नहीं आएगा; 11वें दिन भी LoC पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मची अफरा तफरी
9 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines