Pakistan Nuclear Weapons : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय बेहद निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। आम पाकिस्तानी लोग महंगाई के कारण परेशान हैं। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन इस गंभीर आर्थिक संकट के बीच भी पाकिस्तान अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है।
पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार
फेडरेशन ऑफ अमेरिकी साइंटिस्ट ने 11 सितंबर को ‘बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में प्रकाशित एक विशेष रिपोर्ट, जिसका शीर्षक ‘2023 पाकिस्तान न्यूक्लियर हैंडबुक’ है, में खुलासा किया है कि पाकिस्तान भीषण परमाणु शक्ति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
फेडरेशन ने बताया कि पाकिस्तान के पास इस समय समय परमाणु हथियारों की संख्या 170 के करीब पहुंच गयी है। वर्तमान में पाकिस्तान के परमाणु हथियार की संख्या भारत से भी ज्यादा हो चुकी है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताया कि, पाकिस्तान बड़ी मात्रा में रेडिएक्टिव पदार्थ बना रहा है जिससे कई घातक परमाणु हथियार बनाएं जा सकते हैं। बात दें कि पाकिस्तान के पास मिराज-3 और मिराज-5 जैसे हथियार भी हैं जिन पर वह बहुत विश्वास करता है।
रिपोर्ट में पाकिस्तान के 5 ठिकानों का भी जिक्र
फेडरेशन की रिपोर्ट में पाकिस्तान के उन 5 ठिकानों का जिक्र किया गया है जहां पर वह अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसमें अक्रो गैरिसन, , खुजदार, पानो अकील, सरगोधा,गुजरांवाला गैरिसन शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह भारत के लिए भी ठीक नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कर चुके हैं आलोचना
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार सार्वजनिक मंचों पर पाकिस्तान की आलोचना कर चुके हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान विश्व में शांति स्थापित करने वालों राष्ट्रों में सबसे पीछे है। इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं ना रहा। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान को लेकर दुनिया का रुख क्या रहने वाला है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines