पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। अब उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अगर उनको जेल में कोई नुकसान होता है तो इसके लिए आर्मी चीफ आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे। दरअसल, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 5 अगस्त से पूरे पाकिस्तान में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है, जिसके जरिये इमरान खान की रिहाई के लिए शहबाज शरीफ सरकार और सेना पर दबाव बनाया जाएगा।
जेल में हो रहा अमानवीय बर्ताव
इमरान ने एक बयान में कहा कि उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ जेल में बेहद ही अमानवीय बर्ताव हो रहा है। इमरान ने बताया कि दोनों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं और जेल में उनके साथ आतंकियों से भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
इमरान खान ने क्या-क्या आरोप लगाए?
इमरान खान की सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हाल के दिनों में मेरे साथ जेल में जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह पहले से बढ़ गया है। मेरी बीवी बुशरा बीबी के साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जा रहा है। यहां तक कि उनके सेल में लगा टेलीविजन भी स्विच ऑफ कर दिया गया है। हम दोनों के मानवीय और कानूनी अधिकार, जो सभी कैदियों को दिए जाते हैं, उन्हें छीन लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- सितंबर में इस्लामाबाद जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, पाक मीडिया का दावा
पाकिस्तान के लोगों को दिया ये संदेश
पूर्व प्रधानमंत्री खान ने दावा किया कि उन्हें पता है कि एक कर्नल और जेल अधीक्षक आसिम मुनीर के आदेश पर ही काम कर रहे हैं। मैं अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ होता है तो आसिम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं, लेकिन तानाशाह के खिलाफ झुकने का सवाल नहीं उठता। पाकिस्तान के लोगों को मेरा संदेश है कि किसी भी स्थिति में दमनकारी सिस्टम के आगे नहीं झुके। ऐसे में अब समय आ गया है कि इस हुकूमत के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि यहां तक कि सजा पाए हत्यारों और आतंकियों तक को भी मुझसे बेहतर स्थिति में रखा जाता है। जेल में बंद एक सेना के शख्स को तो वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन मैं किसी भी हाल में नहीं झुकूंगा। बता दें कि इमरा खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए वकील नियुक्त, विदेश मंत्रालय का आया बयान
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
3 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
7 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
7 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
15 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
16 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
18 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines