Pakistan temple and gurdwara restoration master plan: पाकिस्तान सरकार हिंदुओं और पंजाबियों के धार्मिक स्थलों को संवारने के लिए 1 अरब रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया है। पाकिस्तान सरकार देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार के लिए एक मास्टर प्लान की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 अरब पाकिस्तानी रुपये से इन धार्मिक स्थलों को सजाया और संवारा जाएगा। यह निर्णय शनिवार को ईटीपीबी यानी इवैक्यूई ट्रस्ट प्राॅपर्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में देशभर से हिंदू और सिख प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करने वाले सैयद अताउर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों को सजाया जाएगा और विकास कार्य कराए जाएंगे। इस पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपया खर्च किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदायों के पूजा स्थलों का विशेष ध्यान दिया जाएगा। रहमान ने बताया कि इस साल ईटीपीबी को 1 अरब रुपये का राजस्व मिला था।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क के आदेशों से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप, बताना होगा अपना काम वरना जाएगी नौकरी
आय बढ़ाने के लिए किया जा रहा बदलाव
मामले में ईटीपीबी के सचिव फरीद इकबाल ने बताया कि विभाग की आय बढ़ाने के लिए योजना में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपयोग में नई लाई गईं जमीनों को अब विकास कार्यों को सौंपने से विभाग का राजस्व कई गुना बढ़ सकता है। बैठक में परियोजना निदेशक को नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया है। वहीं करतारपुर काॅरिडोर में परिचालन कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना पर चर्चा की गई।
बतादें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए हैं। पाकिस्तान में 1947 में बंटवारे के बाद गैर मुस्लिम आबादी 14.2 प्रतिशत थी। जो अब घटकर 3.53 प्रतिशत रह गई है।
ये भी पढ़ेंः ‘एलन मस्क ज्यादा एग्रेसिव बनें, वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कही यह बात?
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 hr ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर रूम में लगी आग, फर्नीचर और डॉक्यूमेंट जलकर राख
3 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
4 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
4 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
14 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
16 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines