हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pakistan Election 2024: चुनाव से पहले ब्लास्ट, 26 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल

Pakistan Election 2024: यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में हुआ है। विस्फोट के बाद पुरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव कार्यालय के बाहर ब्लास्ट

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक 26 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, करीब 30 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हैं।

कई वाहन जलकर खाक

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले के नोकांडी क्षेत्र में हुआ है। यहां से Asfand Yar Khan Kakar निर्दलीय प्रत्याशी हैं। दोपहर को उनके चुनाव कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागे। ब्लास्ट में बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

आसपास केंद्रों से मंगवाई गई फायर विभाग की गाड़ियां

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर फायर विभाग, और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस के अनुसार विधानसभा NA-265 में यह ब्लास्ट हुआ है। सभी घायलों को समीप के जिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल हालत को काबू करना हमारी प्राथमिकता है। जानकारी के अनुसार पिशिन फायर केंद्र की गाड़ियां बचाव कार्य में कम पड़ रही थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने बलूचिस्तान  के अन्य दमकल केंद्रों से फायर की गाड़ियां मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन

चुनाव घोषणा के बाद से हो रहीं हिंसक घटनाएं 

पाकिस्तान में जब से चुनाव की घोषणा हुई है यहां लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले कराची और बलूचिस्तान में आतंकी संगठनों ने यहां चुनाव आयोग के दफ्तर को ही निशाना बनाया था। इन जगहों पर दफ्तर की दीवार पर रखकर ब्लास्ट किए गए। हालांकि यह ब्लास्ट केवल डराने के लिए थे जांच के दौरान इनमें बॉल बेयरिंग नहीं मिलते थे। बॉल बेयरिंग या छर्रों का प्रयोग विस्फोट की मारक क्षमता बढ़ाने और ज्यादा लोगों को घायल करने के मकसद से किया जाता है।

पाकिस्तान चुनाव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • 12 करोड़ से ज्यादा मतदाता विधानसभा चुनाव में वोटिंग करेंगे।
  • 5121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
  • चुनाव लड़ रहे 4807 प्रत्याशी पुरुष, 312 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर हैं।

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस प्रांत में हिंदू की आबादी 52 फीसदी, फिर भी क्यों चुनाव नहीं जीत पा रहे उम्मीदवार

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Pakistan: गोद में बच्चा, हाथ में एक कागज, पैदल चुनाव प्रचार, नवाबों को कैसे टक्कर दे रही गरीब महिला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola