पाकिस्तान की धरती कांप उठी है। पाकिस्तान में 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया, जिससे हड़कंप मच गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार को 21:58:26 (आईएसटी) पर पाकिस्तान में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है।
पाकिस्तान में आया भूकंप
भूकंप के बाद डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.08 डिग्री उत्तर और देशांतर 68.84 डिग्री पूर्व पर स्थित था। भूकंप 50 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किमी की उथली गहराई पर आया, जिससे इसके बाद के झटकों की आशंका बनी हुई है।
बता दें कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जहां कई बड़े भूकंप आते रहते हैं। कुछ भूकंप बड़े विनाशकारी भी होते हैं। हालांकि 30 अप्रैल को आए भूकंप से किसी तरह क्षति की खबर नहीं है।
इससे पहले भी आया था भूकंप
19 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
कब खतरनाक होते हैं भूकंप?
रिक्टर स्केल के मुताबिक 2.0 की तीव्रता से कम वाले भूकंप रोजाना आठ हजार बार आते हैं, इन्हें इंसान महसूस ही नहीं कर पाता। वहीं, 2.0 से लेकर 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप रोजाना हजार बार दर्ज होते हैं, ये भी महसूस नहीं होते। रिएक्टर स्केल पर 3.0 से लेकर 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके साल में लगभग 49 हजार बार दर्ज किए जाते हैं, ये कम महसूस होते हैं लेकिन कई बार नुकसान पहुंचा जाते हैं।
ये होते हैं जानलेवा
रिएक्टर स्केल पर 6.0 से 6.9 तक की तीव्रता वाले भूकंप साल में करीब 120 बार दर्ज किये जाते हैं और ये 160 किलोमीटर तक के दायरे में घातक साबित हो सकते हैं। 7.0 से लेकर 7.9 तक की तीव्रता का भूकंप बड़े इलाके में भारी तबाही मचा सकते हैं और साल में लगभग 18 बार दर्ज किए जाते हैं है। रिएक्टर स्केल पर 8.0 से लेकर 8.9 तक की तीव्रता वाला भूकंपीय झटका सैकड़ों किलोमीटर के इलाके में भीषण तबाही मचा सकते हैं, जो साल में कभी-कभी भी आते हैं। 9.0 से लेकर 9.9 तक के पैमाने का भूकंप हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में तबाही मचा सकता है, ऐसे भूकंप 20 साल में लगभग एक बार आता है।
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
5 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
5 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
11 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
12 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
13 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
15 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
16 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
17 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines